फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Army jawan cremated with state honours in Jind

Jind: राजकीय सम्मान के साथ हुआ फौजी का अंतिम संस्कार, ड्यूटी पर जाते वक्त सड़क हादसे में गई थी जान

Sun, 21 Aug 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 21 Aug 2022 01:49 AM IST
सार

इंडियन वर्टनर ऑग्रेनाइजेशन के उचाना के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छुट्टी पर आए गुरमीत को 20 अगस्त को ड्यूटी पर पहुंचना था। गुरमीत की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। फिलहाल गुरमीत की ड्यूटी गुवाहाटी में थी।

विज्ञापन
Army jawan cremated with state honours in Jind
मखंड गांव में गुरमीत सिंह को श्रद्धाजंलि देते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऑर्डिनेंस रेजिमेंट में नायक के पद पर कार्यरत 27 वर्षीय गुरमीत सिंह का शनिवार को उनके गांव मखंड (जींद) में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। हिसार कैंट से पहुंचे सेना के अधिकारियों ने अंतिम सलामी दी। शुक्रवार को कैथल के डेरा सच्चा सौदा के नजदीक निजी बस और ईको की टक्कर में फौजी गुरमीत की मौत हो गई थी। गुरमीत अपने पीछे एक साल की बेटी, पत्नी, माता-पिता, छोटे भाई को छोड़ गया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को जब गुरमीत सिंह का परिवार जन्माष्टमी के पर्व मनाने की तैयारी कर रहा था तो उन्हें यह मालूम नहीं था कि जन्माष्टमी का पर्व उनके लिए मनहूस खबर लेकर आएगा। जब गुरमीत की सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी परिवार के सदस्यों को मिली तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गुरमीत के घर  परिवार को सांत्वना देने जा रहे लोग भी अपनी आंखों के आंसू नहीं रोक पा रहे थे। एक साल की छोटी बेटी को ये नहीं पता कि अब उसके सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन


दो साल पहले हुई थी गुरमीत की शादी
इंडियन वर्टनर ऑग्रेनाइजेशन के उचाना के प्रधान सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छुट्टी पर आए गुरमीत को 20 अगस्त को ड्यूटी पर पहुंचना था। गुरमीत की शादी करीब दो साल पहले हुई थी। फिलहाल गुरमीत की ड्यूटी गुवाहाटी में थी। गुरमीत सिंह 222 एबीओडी सेना में कार्यरत थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 अगस्त को वे इको में सवार होकर ड्यूटी पर जाने के लिए निकले थे। 20 अगस्त को गुरमीत को ड्यूटी पर पहुंचना था लेकिन भगवान को शायद कुछ ओर ही मंजूर था। अंतिम संस्कार में हिसार से आए इंडियन वर्टनर ऑग्रेनाइजेशन से राजबीर, राजेंद्र सिंह रेढू, बलवान, सुरेंद्र सिंह जांगड़ा, जयपाल, चांदी, थाना प्रभारी आत्माराम, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, एबीपीओ बलिंद्र सिंह सहित गणमान्य लोग शामिल हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed