{"_id":"62698bc09e93523b630e0c41","slug":"appointed-administrator-in-arya-educational-institutions-jind-news-rtk6450789120","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य शिक्षण संस्थाओं में प्रशासक नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य शिक्षण संस्थाओं में प्रशासक नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच नरवाना की आर्य शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा विभाग ने प्रशासक की नियुक्ति कर दी है। इसके तहत नरवाना के एसडीएम को प्रशासक नियुक्त करते हुए तमाम शक्तियां सौंपी गई हैं।
इसके लिए शिक्षा विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. महावीर सिंह की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि हरियाणा स्कूल शिक्षा अधिनियम, 1995, 1 की धारा 21 के तहत प्रशासक नियुक्त किया गया है। अब वे नरवाना के आर्य कन्या महाविद्यालय व महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल का प्रबंधन तत्काल प्रभाव से प्रशासक को सौंप दिया गया है। आदेशों में कहा गया है कि यह व्यवस्था इन विद्यालयों को लेकर विभिन्न समितियों के बीच चल रहे विवाद के समाधान होने तक जारी रहेगा। छात्रों के कल्याण और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो गया है। अध्ययन इन स्कूलों में और स्कूलों के सुचारु कामकाज को सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
मान्यता हुई बहाल, विद्यार्थियों को मिलेगी राहत
गौरतलब है कि करीब दो महीने पहले आर्य शिक्षण संस्थाओं को लेकर दो समूहों के बीच विवाद हो गया था। ऐसे में संस्थाओं की मान्यता भी रद्द हो गई थी। इसको लेकर अब अतिरिक्त सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि इन स्कूलों की मान्यता को बहाल किया गया है।
विज्ञापन
बेहतर शिक्षा देने के लिए हुई कार्रवाई
सरकार की ओर से प्रशासक नियुक्त करने का पत्र मिल चुका है। आर्य शिक्षण संस्थाओं को बेहतर ढंग से चलाने व क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए काम किया जाएगा।-संजय बिश्नोई, एसडीएम, नरवाना।