{"_id":"6157502d8ebc3e09926d3fab","slug":"apply-online-up-to-four-for-admission-in-iti-jind-news-rtk6257526189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में दाखिले के लिए चार तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में दाखिले के लिए चार तक करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। आईटीआई में दाखिले के लिए विद्यार्थी अब चार अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए विभाग ने आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया है।
आईटीआई में दाखिले के लिए 16 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई थी। विद्यार्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। शुरुआत में पोर्टल में तकनीकी खामियों के कारण विद्यार्थियों को आवेदन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में अब विद्यार्थियों को राहत देते हुए ऑनलाइन आवेदन की तारीख को बढ़ा दिया गया है। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में अब तक 11 हजार से अधिक आवेदन आ चुके हैं। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 1914, कोपा ट्रेड में 1458, वायरमैन में 1272, फिटर में 1017, वेल्डर में 620, स्टेनोग्राफर (हिंदी) में 586, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) में 546, प्लंबर में 477, मैकेनिक डीजल में 447, रेफ्रिर्जेशन एंड एसी टेक्नीशियन में 407, इलेक्ट्रिक मैकेनिक में 394, मैकेनिक (मोटर व्हीकल) में 314, मशिनिस्ट में 286, ड्राफ्समैन में 276, कारपेंटर में 225, टर्नर में 184, मैकेनिक ड्यूल में 142, मैकेनिक (ट्रैक्टर) में 126, ड्रेस मेकिंग में 104, पेंटर जनरल में 97, टेक्नीशियन पॉवर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम में 88, सेविंग टेक्नोलॉजी में 72, जीयो इन्फोरमेटिक्स असिस्टेंट में 47 ओवदन आ चुके हैं। कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई के प्राचार्य अनिल कुमार गोयल ने कहा कि चार अक्तूबर तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। जल्दी ही मेरिट लिस्ट और सीट अलॉटमेंट को लेकर शेड्यूल आ सकता है।