{"_id":"671023dd4b7d772d04064455","slug":"another-accused-of-stealing-and-selling-two-thousand-metric-tons-of-wheat-jind-news-c-199-1-sroh1009-124435-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दो हजार मीट्रिक टन गेहूं चोरी कर बेचने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दो हजार मीट्रिक टन गेहूं चोरी कर बेचने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जुलाना। जुलाना के हरियाणा स्टेट वेयर हाउस से राजस्थान के ग्राम भारतीय खाद्य निगम में भेजे जाने वाला दो हजार मीट्रिक टन गेहूं चोरी कर बेचने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया है। वह राजस्थान के अजमेर जिला के देरडू निवासी सोहन सिंह रावत है।
इस मामले में पुलिस ने पहले आरोपी गाड़ी चालक प्रभु चौधरी को काबू किया था। 12 सितंबर को जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में जिला हिसार निवासी सोनू पूर्वा ने बताया कि हरियाणा स्टेट वेयर हाउस जुलाना में गेहूं उठान का ठेका आरती एंडरप्राइजेज अभौर पंजाब को मिला है। वह आरती एंडरप्राइजेज में बतौर ऑथोराइज पर्सन हरियाणा स्टेट वेयर हाउस जुलाना पर कार्य करता है। आरती एंडरप्राइजेज को अगस्त माह में जुलाना में स्थित हरियाणा स्टेट वेयर हाउस से दो हजार मीट्रिक टन गेहूं राजस्थान भेजना था। उसने अपनी निगरानी में 30 अगस्त को 41 टन 578 किलो 600 के 830 कट्टे गेहूं ग्राम भारतीय खादय निगम राजसमंद भेजने के लिए लोड करवाया था। ट्रक में गेहूं लोड होने के बाद ड्राइवर जिला अजमेर निवासी प्रभु चौधरी गाड़ी को भारतीय खादय निगम राजसमंद के लिए लेकर चला गया था। इस गाड़ी का भारतीय खाद्य निगम का गेट पास नंबर 6047 और बिल्टी नंबर 10608 था। पांच सितंबर को उसने गाड़ी मालिक जिला अजमेर के गांव देरडू निवासी सोहन सिंह के पास फोन किया और कहा कि अभी तक गाड़ी भारतीय खाद्य निगम में नहीं पहुंची है। आरोपी ने गाड़ी में लोड गेहूं को कहीं और बेच दिया। जांच अधिकारी एएसआई ओमबीर ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक प्रभु चौधरी, ट्रक मालिक सोहन सिंह रावत व सुरेश के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। इसमें से पुलिस ने दूसरे आरोपी गाड़ी मालिक राजस्थान निवासी अजमेर जिला के सोहन सिंह रावत को गिरफ्तार कर लिया है।