फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anita Rani won the election of Safidon Municipality head by 1550 votes

1550 वोटों से सफीदों पालिका प्रधान पद का चुनाव जीतीं अनीता रानी

Thu, 23 Jun 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Anita Rani won the election of Safidon Municipality head by 1550 votes
1550 वोटों से सफीदों पालिका प्रधान पद का चुनाव जीतीं अनीता रानी
विज्ञापन

मंजूरानी रोहिल्ला दूसरे तो अरुणा जैन तीसरे स्थान पर रहीं
वार्ड आठ में पार्षद के चुनाव की नहीं हुई घोषणा, ईवीएम में नहीं आया डिस्पले
संवाद न्यूज एजेंसी
सफीदों। सफीदों नगर पालिका के प्रधान और पार्षद पदों के लिए मतगणना का कार्य बुधवार को राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न हो गया। परिणामों में प्रधान पद की प्रत्याशी अनीता रानी धर्मपत्नी संजय बिट्टा ने 1550 मतों से जीत हासिल की। मतगणना के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल को तैनात किया था।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार, अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता व पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारणिया ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मतगणना के कार्य की जानकारी हासिल की। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान मान ने वरिष्ठ अधिकारियों को बताया कि मतगणना कार्य पारदर्शिता व शांतिपूर्ण चल रहा है। उपायुक्त मनोज कुमार ने मतों की गिनती के कार्य पर संतोष जाहिर किया। सुबह ही प्रधान व पार्षद पदों के उम्मीदवार और उनके गणना एजेंट मतगणना स्थल पर पहुंच गए थे। प्रशासन ने उनके सामने स्ट्रांग रूम को खोलकर ईवीएम को बाहर निकालकर गिनती का कार्य शुरू किया। मतगणना के लिए 8 राउंड बनाए गए थे। हर राउंड में प्रधान के साथ-साथ दो-दो वार्डों के पार्षद पदों का परिणाम भी रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान मान द्वारा घोषित किया गया।
विज्ञापन

प्रधान पद के राउंड वाइज परिणाम
मतगणना के लिए प्रशासन ने 8 राउंड निर्धारित किए थे। पहले राउंड में प्रधान पद की प्रत्याशी अनीता रानी को 866, मंजूलता रोहिल्ला को 482, अरुणा जैन को 330, सुनीता सैनी को 295, ज्योति दहिया को 538, कोमल को 54, गीतिका को 22, मूर्ति देवी को 85, रीतू को 8 व नोटा को 38 मत प्राप्त हुए। दूसरे राउंड में प्रधान पद की प्रत्याशी को 802, रोहिल्ला को 463, अरुणा को 467, सुनीता सैनी को 310, ज्योति दहिया को 113, कोमल को 10, गीतिका को 21, मूर्ति देवी को 14, रीतू को 10 व नोटा को 24 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे राउंड में अनीता रानी को 1255, मंजूलता रोहिल्ला को 651, अरुणा को 400, सुनीता सैनी को 283, ज्योति दहिया को 48, कोमल को 28, गीतिका को 3, मूर्ति देवी को 47, रीतू को 12 व नोटा को 13 मत प्राप्त हुए। चौथे राउंड में अनीता रानी को 1027, मंजूलता को 439, अरुणा जैन को 265, सुनीता सैनी को 301, ज्योति दहिया को 30, कोमल को 12, गीतिका को 5, मूर्ति देवी को 35, रीतू को 24 व नोटा को 24 मत प्राप्त हुए। राउंड नंबर 5 में अनीता रानी को 707, रोहिल्ला को 595, अरुणा को 632, सुनीता सैनी को 46, ज्योति दहिया को 114, कोमल को 11, गीतिका को 40, मूर्ति देवी को 20 व रीतू को 4 मत प्राप्त हुए। राउंड 6 में अनीता रानी को 462, मंजूलता को 793, अरुणा को 1167, सुनीता सैनी को 19, ज्योति दहिया को 42, कोमल को 6, गीतिका को 39, मूर्ति देवी को 7, रीतू को 2 व नोटा को 10 मत प्राप्त हुए। राउंड नंबर 7 में अनीता रानी को 785, रोहिल्ला को 949, अरुणा जैन को 620, सुनीता सैनी को 289, ज्योति दहिया को 733, कोमल को 22, गीतिका को 42, मूर्ति देवी को 36, रीतू को 10 व नोटा को 39 मत प्राप्त हुए। वहीं अंतिम राउंड नंबर आठ में अनीता रानी को 149, रोहिल्ला को 131, अरुणा जैन को 89, सुनीता सैनी को 151, ज्योति दहिया को 74, कोमल को 5, गीतिका को 8, मूर्ति देवी को 23, रीतू को 0 और नोटा का एक मत प्राप्त हुआ।

बाक्स
विजेता उम्मीदवारों ने निकाले जुलूस
विजेता प्रत्याशियों व समर्थकों ने जीत पर जुलूस निकालकर खुशी मनाई। मतगणना के दौरान हर राउंड में दो पार्षदों का परिणाम घोषित किया जा रहा था। आरंभ में मतगणना के दौरान प्रत्याशियों व उनके एजेंटों की भारी तादाद थी। जैसे-जैसे उनके परिणाम मिलते रहे विजेता पार्षद पद के प्रत्याशी मतगणना केंद्र से बाहर निकलकर वहीं से जुलूस की शक्ल में अपने-अपने वार्डों में पहुंचे और जनता का धन्यवाद किया। इसी प्रकार पूरे आठ राउंड के बाद प्रधान पद की प्रत्याशी अनीता रानी की विजय की घोषणा जैसे ही हुई समर्थकों में उत्साह उमड़ गया। समर्थकों ने रंग-गुलाल उड़ाना व आतिशबाजी छुड़ानी शुरू कर दी। उसके बाद अनीता रानी के पति संजय बिट्टा अधलखा ने पूरे नगर में विजयी जुलूस निकाला तथा सफीदों की जनता का आभार व्यक्त किया। उनके समर्थक डीजे पर जमकर थिरके। अनीता रानी व उनके पति संजय बिट्टा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह जीत उनकी नहीं, बल्कि सफीदों की जनता की है। सफीदों में सरकार के सहयोग से विकास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे पिछले 30 सालों से हमेशा जनता के बीच उनके दुख-सुख में शरीक रहे हैं। अपने पार्षद के कार्यकाल के दौरान भी विकास कार्य करवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed