फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Angry villagers and farmers jammed due to power cuts

बिजली कटों से नाराज ग्रामीणों और किसानों ने लगाया जाम

Wed, 29 Jun 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jun 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers and farmers jammed due to power cuts
मनोहरपुर गांव के बिजली घर के सामने लगे जाम में फंसे वाहन चालक। - फोटो : Jind
जींद। बढ़ती गर्मी के साथ बिजली किल्लत भी साथ-साथ बढ़ रही है। इसको लेकर परेशान लोगों ने मंगलवार को शहर के सफीदों गेट, राजपुरा और मनोहरपुर गांव में सुबह जाम लगाने शुरू कर दिए थे। सफीदो गेट पर दुकानदारों तथा कालोनीवासियों ने पिछले 18 घंटे में लगातार कट लगने से परेशान होकर जाम लगाया जबकि मनोहरपुर गांव में सोमवार शाम के बाद बिजली नहीं आने से ग्रामीणों ने एक घंटा से ज्यादा समय तक जींद पानीपत मार्ग पर जाम लगाया। सभी स्थानों पर पहुंच कर पुलिस व बिजली निगम के कर्मचारियों में जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सफीदों गेट से सफीदों रोड के दुकानदारों का मंगलवार को उस समय धैर्य जवाब दे गया जब 18 घंटे बाद भी इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। दुकानदारों ने सफीदों रोड पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। दुकानदारों ने बताया कि सोमवार शाम को बिजली गुल हुई थी। बिजली निगम के अधिकारियों को शिकायत दे दी गई थी। लाइनमैन से लेकर बिजली निगम अधीक्षक अभियंता तक समस्या के बारे में अवगत करवाया। देर शाम को अधिकारियों के फोन भी बंद हो गए और कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। मंगलवार को फिर से संपर्क साधा गया तो न तो बिजली आपूर्ति बहाल हुई और न ही उन्हें कोई संतोषजनक जवाब मिला। जाम लगने की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों की समस्या सुनने के बाद बिजली निगम अधिकारियों से संपर्क साधा और समस्या का समाधान का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। लगभग एक घंटा लगे जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा राजपुरा गांव मेंराजपुरा भैण के किसानों ने जले हुए बिजली ट्रांसफार्मर न बदलने से खफा होकर जींद-हांसी नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि खेतों तथा गांव के चार ट्रांसफार्मर जले हुए हैं, जिन्हें बदला नहीं जा रहा है। जब बिजली निगम के अधिकारियों ने जले हुए बिजली ट्रांसफार्मरों को बदलने के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो नाराज किसान गांव रामराय बस अड्डा पर पहुंच गए और जींद-हांसी मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि एक गांव का तथा तीन खेतों के ट्रांसफार्मर जले हैं जो 100 केवी के थे। ग्रामीण हांसी रोड बिजली निगम कार्यालय में पहुंचे थे और जले हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग रखी थी। अधिकारियों ने 100 केवी के ट्रांसफार्मर स्टोर में न होने की बात कही। ग्रामीणों ने 63 केवी के ट्रांसफार्मर काम चलाने के लिए उपलब्ध करवाने के लिए कहा। अधिकारी 25 केवी ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाने की बात कहते रहे। काफी देर तक जब अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो किसान जींद-हांसी मार्ग पर आ गए और जाम लगा दिया। किसानों ने बताया कि धान रोपाई का कार्य चला हुआ है। गर्मी भी बहुत ज्यादा पड़ रही है। कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लोड नहीं झेल पाएंगे और वह जल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed