{"_id":"61155ed58ebc3ef3956d0803","slug":"anger-of-shopkeepers-upset-due-to-overloaded-vehicles-expressed-anger-by-stopping-the-trucks-jind-news-rtk6207891138","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडिंग वाहनों से परेशान दुकानदारों को फूटा गुस्सा, ट्रकों को रूकवाकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडिंग वाहनों से परेशान दुकानदारों को फूटा गुस्सा, ट्रकों को रूकवाकर जताया रोष
विज्ञापन
जुलाना(जींद)। ओवरलोड वाहनों से परेशान मालवी रोड के दुकानदारों के सब्र का बांध वीरवार को टूट गया। दुकानदारों ने मिट्टी से भरे ओवरलोड वाहनों को रुकवाकर रोष जताया। इससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना पाकर जुलाना मंडी चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आगे से कोई भी ओवरलोडेड वाहन नहीं आएगा। वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों को भी चेतावनी दी कि अगर कोई ओवरलोड वाहन मिला तो उसका चालान काटा जाएगा।
दुकानदार राजा, गोविंद, सुमित, जयभगवान ने कहा कि सारा दिन सड़क पर ओवरलोड वाहन मिट्टी से भरे चलते रहते हैं। इसके कारण पूरे दिन दुकानों में धुल उड़ती रहती है। इससे दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है। कई बार शिकायत के बाद भी वाहन चालक नहीं मान रहे हैं और धुल के कारण उनकी दुकानदारी भी ठप हो गई है। समस्याओं से परेशान होकर वीरवार को दुकानदारों ने वाहन चालकों को सड़क पर रुकवा दिया।
वर्जन--
दुकानदारों ने धुल से परेशान होकर सड़क पर मिट्टी लेने जा रहे वाहनों को रोक दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वाहन चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि मिट्टी में पानी छिड़क कर ही लाएं अगर कोई वाहन चालक लापरवाही करता है तो उसका चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
-सुल्तान सिंह मंडी चौकी प्रभारी जुलाना।