फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anganwadi workers will gherao the assembly on March 3

तीन मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर

Tue, 01 Mar 2022 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will gherao the assembly on March 3
जींद। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्परों ने सोमवार को ग्रीन बेल्ट में मांगों को लेकर धरना जारी रखा। इस दौरान आंगनबाड़ी वर्करों ने तीन मार्च को विधानसभा का घेराव करने का निर्णय लिया। कार्यकर्ताओं ने रविवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के ताले विभागीय अधिकारियों द्वारा तोड़ने के विरोध में कार्यक्रम अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

धरने पर जिला सचिव सुमन ने सरकार को महिला व लोकतंत्र विरोधी बताते हुए कहा कि सरकार महिलाओं की आवाज नहीं सुन रही और इसी कारण आंगनबाड़ी वर्कर ओर हेल्परों में प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष है। उन्होंने कहा की सरकार ने समय रहते मांगों का समाधान नहीं किया तो सरकार को बड़े स्तर पर आंदोलन का सामना करना पड़ेगा। इसकी शुरूआत तीन मार्च को विधानसभा का घेराव कर की जाएगी। इस दौरान उन्होंने धरनास्थल पर ही जिला कार्यक्रम अधिकारी दयावंती को रविवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के तोड़े गए तालों के विरोध में ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर कमलेश, पवन देवी, कृष्णा, इंद्रो, सुनील, रेखा, राममूर्ति, सरोज, कमला लोहचब, विद्या, किन्नी, प्रमिला, ओमपति, सुमन, अनिता मौजूद रहीं।
विज्ञापन

फोटो कैप्शन
28जेएनडी22: मांगों को लेकर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed