{"_id":"61574bf88ebc3e656d1a339d","slug":"anganwadi-workers-started-indefinite-strike-jind-news-rtk6257474168","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। हरियाणा सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों के नाम पर एक निजी एनजीओ को सौंपने का विरोध शुरू हो गया है। शुक्रवार को लघु सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अनिश्चितकालीन धरना जिला प्रधान राजबाला की अध्यक्षता में शुरू कर दिया।
विज्ञापन
धरने पर जिला प्रधान ने कहा कि हरियाणा सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों को प्ले स्कूलों के नाम पर एक निजी एनजीओ को सौंपकर जनविरोधी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एनजीओ को कोई रिपोर्ट नहीं देंगी। उन्होंने सरकार के इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ आंगनबाड़ी को ताले लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह ताले तब खुलेंगे तब हरियाणा सरकार और महिला एवं बाल विभाग की मंत्री आंदोलनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का दमन बंद करेंगे। उन्होंने कहा कि बर्खास्त की गई यूनियन नेता कमला दयोरा को बहाल किया जाए। रंजिशन बनाए गए झूठे मुकदमों को वापस लिया जाए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर को सरकारी श्रमिक का दर्जा व वेतन आयोग के अनुसार वेतन-भत्ते और अन्य सुविधाएं दी जाएं। सेवानिवृत्त होने पर पेंशन व मेडिकल सुविधा दी जाए। 22 जुलाई से यूनियन प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्पर की मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा के कैथल आवास पर शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन कर रही हैं। इसके बावजूद भी मांगों को नहीं माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पद चिह्नों पर चलकर आईसीडीएस विभाग के तहत चलने वाले आंगनबाड़ी को ही खत्म करने की ठान ली है। प्रधानमंत्री मोदी की जनविरोधी व राष्ट्र विरोधी निजीकरण की नीति को हरियाणा सरकार भी धड़ल्ले से लागू कर रही है। इस अवसर पर जिला सचिव दयावंती, सविता, बाला, सुनीता, उर्मिला, बबीता, अनीता, कृष्णा, लक्ष्मी, सुमित्रा, सुदेश, सुमन, संतोष व जगीरो मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।