फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anganwadi workers' protest continued outside the mini secretariat

लघु सचिवालय के बाहर जारी रहा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना

Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' protest continued outside the mini secretariat
प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : Jind
जींद। आंगनबाड़ी वर्कर एंड हेल्पर यूनियन ने मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर शनिवार को नौंवे दिन भी धरना दिया। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान राजबाला ने की। उन्होंने कहा कि धरने को चलते हुए नौ दिन बीत गए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार ने अभी तक हमारी मांगों के प्रति कोई सकारात्मक पहल नहीं की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक तरफ तो यह सरकार बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ की बात करती है। लेकिन दूसरी तरफ यह बेटियों के प्रति घोर उदासीनता का रवैया अपनाए हुए है। ऐसे में आंगनबाड़ी विभाग को एनजीओ के हवाले कर प्ले वे स्कूल खोलने जा रही है। इसको लेकर यूनियन के बैनर तले हरियाणा भर में आंदोलन चल रहा है। सरकार हमारे नेताओं व कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। उनके खिलाफ झूठे मुकदमेे किए जा रहे हैं और उन्हें बरखास्त किया जा रहा है। लेकिन यूनियन सरकार के दमन के आगे नहीं झुकेगी। जब तक सरकार आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन की मांगों को नहीं मान लेती और आंगनबाड़ी को एनजीओ के हवाले से खत्म नहीं करती, आंदोलन पूरे हरियाणा में मजबूती से चलता रहेगा। इस अवसर पर दयावंती, सविता ईक्कस, उर्मिला, संगीता आशरी, कृष्णा सैनी, निर्मला, ओमपति, श्वेता, माधुरी, सुनीता, रमा, कुसुम, गुलशन, मनीला व पालो मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed