फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Anganwadi workers' picketing continued for demands in Green Belt

ग्रीन बेल्ट में मांगों को लेकर जारी रहा आंगनबाड़ी वर्कर का धरना

Fri, 11 Mar 2022 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' picketing continued for demands in Green Belt
जींद। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन का मांगों को लेकर 93वें दिन भी ग्रीन बेल्ट में धरना पुष्पा देवी की अध्यक्षता में जारी रहा। वीरवार को धरने का कंडेला खाप, दाडन खाप, उझाना खाप के नेताओं ने समर्थन किया।
विज्ञापन

धरने पर आंगनबाड़ी वर्कर की जिला सचिव सुमन ने सरकार द्वारा जारी बजट की आलोचना की और कहा कि महिला दिवस पर जारी बजट में महिलाओं के लिए सरकार ने कोई तोहफा नहीं दिया। उन्होंने कहा अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ 19 मार्च को कलायत में महारैली करेंगी। इस रैली में सरकार के साथ 2018 में किए गए समझौते को लागू करवाने की मांग की जाएगी। इस अवसर पर कंडेला खाप से पहुंचे टेकराम कंडेला ने कहा कि सरकार को महिलाओं की इन जायज मांगों को शीघ्र मानकर लागू करना चाहिए, ताकि वह निरंतर अपने केंद्रों में काम कर सकें। इस दौरान प्रमिला, ओमपति, सुमन, अनिता, दयालो, बीरमति, भतेरी, पतासो, गुलाबो, राजेश, संतोष, कमलेश, रजनेश, मीनाक्षी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed