{"_id":"61802bf9d7c35d4ac93f167d","slug":"anganwadi-workers-demonstrated-wearing-black-clothes-jind-news-rtk6287732171","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहन किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहन किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
सरकार का पुतला फूंकती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं। संवाद
- फोटो : Jind
Link Copied
जींद। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बस स्टैंड के सामने सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने काले कपड़े पहनकर लघु सचिवालय के सामने से बस स्टैंड पर प्रदर्शन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनियन की जिला सचिव राजबाला ने की।
विज्ञापन
बता दें कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन को सोमवार को एक महीना हो गया। राजबाला ने कहा कि भाजपा सरकार की बेरुखी के कारण उन्हें काफी परेशानी हो रही है। एक महीने बाद भी उनसे बातचीत करने के लिए न तो कोई सरकार का प्रतिनिधि आया और न ही किसी अधिकारी ने बात की। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकार एनजीओ को सौंप रही है। सरकार की निजीकरण की नीति के विरोध में आंदोलन चल रहा है। सरकार ने 2018 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ समझौता किया था, जिसमें उन्हें श्रमिक का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह लागू नहीं किया गया है। सुपरवाइजर के सभी पदों पर सीधी भर्ती करने और उनके वेतनमान में 1500 रुपये की बढ़ोतरी करनी थी। आयुष्मान योजना सेे वर्कर एवं हेल्पर को जोड़ने, सभी कार्यकर्ताओं का रुका हुआ मानदेय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद सरकार का पुतला फूंका गया। इस मौके पर जुलाना के विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर उर्मिला, दयावंती, लक्ष्मी, कमल राणा, बिमला, सुमन, पुष्पा, सुदेश व निर्मला भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।