फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   amit shah will make a humming of lotus in bangan with 8 anf half feet high platform

साढ़े आठ फुट ऊंचे मंच से बांगर में कमल खिलाने की हुंकार भरेंगे अमित शाह

Mon, 12 Aug 2019 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
amit shah will make a humming of lotus in bangan with 8 anf half feet high platform
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 16 अगस्त को जींद के एकलव्य स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। रैली के दौरान शाह के लिए साढ़े आठ फुट ऊंचा वीवीआईपी मंच तैयार किया जा रहा है। वहीं स्टेडियम के पास ही दो हेलिपैड भी बनाए जा रहे हैं। एकलव्य स्टेडियम मे पास ही अमित शाह का हेलिकॉप्टर लैंड करेगा। वहीं स्टेडियम में 600 फुट लंबा व 300 फुट चौड़ा पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसमें 25 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। अमित शाह की रैली को देखते हुए एकलव्य स्टेडियम को नया लुक दिया जा रहा है। रैली के मंच से अमित शाह बांगर में कमल खिलाने के लिए हुंकार भरेंगे।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह भाजपा में शामिल होने के पांच साल पूरे होने पर अमित शाह की रैली करवा रहे हैं। ठीक पांच साल पहले बीरेंद्र सिंह की पत्नी और विधायक प्रेमलता इसी मैदान में अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुई थीं। पांच साल बाद फिर से इसी मैदान में अमित शाह की रैली हो रही है। रैली के लिए साढ़े आठ फुट ऊंचा, 24 गुणा 56 फुट आकार का वीवीआईपी मंच बनाया जा रहा है। रैली में कुल चार मंच लगेंगे। मुख्य वीवीआईपी मंच के अलावा दो वीआईपी मंच भी बनेंगे। दोनों वीआईपी मंच साढ़े पांच फुट ऊंचे होंगे। एक मंच कलाकारों के लिए होगा, जो साढ़े चार फुट ऊंचा होगा। रैली की व्यवस्था देख रहे भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी के अनुसार मंच पर नेताओं को बैठाने के लिए योजना बनाई जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार वीवीआईपी मंच पर अमित शाह, मुख्यमंत्री सहित 20 लोग होंगे। पहले वीआईपी मंच पर 60 नेताओं को बैठाया जाएगा। इनमें प्रदेश के मंत्री और अन्य पार्टी संगठन के नेता रहेंगे। दूसरे वीआईपी मंच पर 200 लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाएगी। वहीं सोमवार को राज्यसभा सांसद बीरेंद्र सिंह ने एकलव्य स्टेडियम पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

रैली पर बारिश का साया, पार्टी सतर्क
16 अगस्त को होने वाली रैली पर बारिश का साया भी मंडरा रहा है। ऐसे में पार्टी नेताओं ने खास तैयारी की है। कुल 600 गुणा 300 फुट के पंडाल में 300 गुणा 100 फुट का टेंट वाटर प्रूफ लगाया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। गृहमंत्री को सुनने लाखों लोग पहुंचेंगे। इसके लिए भी हर प्रकार की तैयारियां की जा रही हैं। रैली में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।
डॉ. समुद्र लाठर, रैली संयोजक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed