फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ambedkar Sabha protested demanding the release of Poluram Punia

पोलूराम पुनिया की रिहाई की मांग को लेकर आंबेडकर सभा ने किया प्रदर्शन

Fri, 13 May 2022 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar Sabha protested demanding the release of Poluram Punia
नरवाना। आंबेडकर सभा नरवाना के तत्वावधान में शुक्रवार को सामाजिक संगठनों ने शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पोलूराम पुनिया की रिहाई की मांग की। इसके लिए लघु सचिवालय में अधिकारियों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

सभा के प्रधान जिले सिंह मुवाल और पूर्व प्रधान सूरत सिंह ने बताया कि गांव रसीदां निवासी पोलूराम पुनिया पिछले 36 वर्ष से जेल में हैं। उनके खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिसमें उनको उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उनकी यह सजा पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद उनको जेल से रिहा नहीं किया जा रहा। संगठनों ने मांग की कि पोलूराम पुनिया को तुरंत रिहा किया जाए। वह एक सामाजिक आदमी हैं। कोरोना काल में अपने पैरोल के दौरान उन्होंने अपने ही खर्चे से मंदिर का निर्माण करवाया था। लोगों ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर विश्वास है। इस मौके पर अमित हमीरगढ़, बंता रसीदां, रामदिया, सज्जन, पाली देवी, भंति देवी, ओमी देवी, भतेरी देवी, कुलदीप, कृष्ण धरौदी, राजेश, कुलदीप बेलरखां, कश्मीरा, राजेंद्र भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed