फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ambedkar: A Pillar of Social Justice and Equality

आंबेडकर सामाजिक न्याय और समानता के स्तंभ : देवेंद्र अत्री

Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar: A Pillar of Social Justice and Equality
28जेएनडी25-विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री को स्मृति चिन्ह् भेंट करते हुए। स्रोत कार्यकर्ता
जींद। उचाना के बड़ौदा गांव के कन्या पाठशाला के पास मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री पहुंचे। मार्केट कमेटी चेयरमैन सुरेंद्र खरकभूरा, पार्षद नरेश सौंगरी ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के माध्यम से डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन, विचारों एवं संविधान की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश गया। अत्री ने कहा कि बाबा साहेब सामाजिक न्याय और समानता के स्तंभ थे। उन्होंने देश के प्रत्येक नागरिक को अधिकार दिलाने और समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। समाज के लोगों ने उनके सामने आंबेडकर भवन की चार दिवारी, लाइब्रेरी बिल्डिंग सहित अन्य मांग रखी, जिन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संजय चहल, सुरेंद्र बड़ौदा, अमरदास, सज्जन शास्त्री, राज बड़ौदा, रमेश राणा, धर्मपाल फौजी, सत्यवान सागर, प्रवीण गर्ग, सत्यवान दुर्जनपुर, प्रमोद पालवां, कर्म सिंह बड़ौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed