फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Along with the chairperson, the councilors will also resign collectively

चेयरपर्सन के साथ ही सामूहिक इस्तीफा देंगे पार्षद भी

Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Along with the chairperson, the councilors will also resign collectively
जींद। नगर पालिका व नगर परिषद चेयरमैनों की वित्तीय शक्तियां कम करने के मामले को लेकर नगर परिषद के पार्षदों की बैठक चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी के प्रतिष्ठान पर बैठक हुई। इसमें 31 में से 25 पार्षदों ने भाग लिया। बैठक में सभी ने सामूहिक रूप से कहा कि यदि सरकार चेयरमैनों की शक्तियां वापस नहीं देते हैं तो चेयरपर्सन के साथ सभी पार्षद भी सामूहिक रूप से इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी के प्रतिनिधि उनके ससुर डॉ. राज सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षद प्रतिनिधि मुकेश चहल ने कहा कि सरकार ने शहर की सरकार को बर्बाद करने का फैसला लिया है। इससे पार्षदों को भी अधिकारी नजरअंदाज करने लग गए हैं। उनके कोई काम काम नहीं हो रहे। वह लोग वार्ड के लोगों के काम लेकर आते हैं, लेकिन जब वह काम करवाने नगर परिषद में जाते हैं तो काम नहीं किए जाते। ऐसे में लोगों के बीच में जवाब उनको देना होता है। लोग काम करवाने के लिए जनप्रतिनिधियों के पास आते हैं लेकिन अब अधिकारी भी सोचने लगे हैं कि इनके पास कोई शक्ति ही नहीं है तो इनका काम क्यों किया जाए। इससे पार्षदों व चेयरपर्सन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सभी पार्षदों ने एक आवाज में कहा कि यदि चेयरपर्सन को इस्तीफा देना पड़ गया तो सभी पार्षद भी इस्तीफा दे देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed