{"_id":"61a509e45a056c763005c6db","slug":"alleged-conversion-in-julana-program-of-christian-missionaries-stopped-jind-news-rtk631297466","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाना में धर्मांतरण का आरोप: बजरंग दल के लोगों ने ईसाई मिशनरियों का कार्यक्रम रुकवाया, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाना में धर्मांतरण का आरोप: बजरंग दल के लोगों ने ईसाई मिशनरियों का कार्यक्रम रुकवाया, वीडियो वायरल
Mon, 29 Nov 2021 10:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:42 PM IST
सार
वायरल वीडियो में अध्यक्ष हरीश रामकली के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता और युवा पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि जुलाना के एक मकान में ईसाई मिशनरियों द्वारा कार्यक्रम करवाया जा रहा है, यहां लोगों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
विज्ञापन
वायरल वीडिया में दिख रहे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के जींद जिले के बराह खुर्द गांव के बाद अब जुलाना में भी धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
रविवार को फेसबुक पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि अध्यक्ष हरीश रामकली के नेतृत्व में बजरंग दल के कार्यकर्ता और युवा वहां पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि जुलाना के एक मकान में ईसाई मिशनरियों द्वारा कार्यक्रम करवाया जा रहा है। वीडियो में बताया जाता है कि यहां लोगों को गुमराह कर उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है।
विज्ञापन
हालांकि यह लोग कहते हैं कि इसके लिए उन्होंने पुलिस को भी फोन कर दिया है। वीडियो में कुछ देर बार एक पुलिसकर्मी भी आती है। यहां बजरंग दल के लोग कार्यक्रम को बंद करवा देते हैं। हालांकि आयोजक वीडियो में माफी मांगते दिखते हैं। जिस पर बजरंग दल के लोग कहते हैं कि यदि उन्होंने कोई गलती नहीं तो माफी क्यों मांग रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले बराह खुर्द गांव में भी इस प्रकार का मामला सामने आ चुका है। इसको लेकर शनिवार को गांव में पंचायत भी हुई थी।
यह भी पढ़ें : हरियाणा : सरकार ने बदला फैसला, अब 10 दिसंबर तक 50 फीसदी विद्यार्थी ही आएंगे स्कूल
माफी मांगने पर निपटा मामला
बजरंग दल के अध्यक्ष हरीश रामकली ने बताया कि हमारे कार्यकर्ताओं ने यहां जाकर देखा तो महिलाओं को बरगलाया जा रहा था। इस पर पुलिस को शिकायत देने की बात भी कही, लेकिन आयोजकों ने लिखित में माफी मांग ली। इसके बाद विवाद निपट गया है। इन लोगों ने लिखकर दिया है कि वे भविष्य में ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं करेंगे।
नहीं मिली है कोई शिकायत
जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मामला सामने आया था कि यह कार्यक्रम किसी संगठन ने बंद करवा दिया। इस बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि किसी भी पक्ष से कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
मंजूरी लेकर ही करेंगे कार्यक्रम
सदर थाना प्रभारी मनीष सहारण ने बताया कि बराह खुर्द गांव के मामले में रविवार को दोनों पक्ष थाने में आए थे। उनमें समझौता हुआ है। आयोजकों ने कहा है कि यदि वे कोई सत्संग का कार्यक्रम करते हैं तो इसकी मंजूरी लेंगे।