फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Allegations of assault and tearing of uniform on private bus operator

प्राइवेट बस परिचालक पर मारपीट व वर्दी फाड़ने के आरोप

Mon, 13 Sep 2021 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Allegations of assault and tearing of uniform on private bus operator
जींद। रोडवेज और परिवहन समिति कर्मचारियों के काउंटर पर बस लगाने को लेकर झगड़े बढ़ते जा रहे हैं। रोडवेज कर्मचारी परिवहन समिति के चालक व परिचालकों पर मनमानी के आरोप लगा रहे हैं। नरवाना उपकेंद्र में रविवार को नरवाना से जींद मार्ग के लिए काउंटर पर दोपहर सवा 12 बजे रोडवेज बस काउंटर पर लगाई गई थी। रोडवेज बस के परिचालक कुलदीप व चालक गुरिंदर सिंह ने कहा कि दी किठाना प्राइवेट परिवहन समिति बस परिचालक ने दादागिरी दिखाते हुए हमसे गाली गलौज और धक्का-मुक्की की। इसके अलावा प्राइवेट बस के परिचालक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

वहीं जींद से नरवाना वापस आते समय प्राइवेट बस परिचालक के सहयोगी युवाओं ने गांव डूमरखां बस स्टैंड पर बस के रोडवेज बस चालक व परिचालक पर हमला कर दिया। यात्रियों के बीच-बचाव से चालक-परिचालक ने अपनी जान बचाई। इसके बाद बस नरवाना बस स्टैंड पर पहुंची। हमलावर बस का पीछा करते हुए बस स्टैंड पर पहुंच गए। बस स्टैंड नरवाना पर कर्मचारी व यात्रियों ने चालक परिचालक को बचाया। इस दौरान कर्मचारियों की वर्दी फाड़ दी गई और हमलावरों ने सरकारी कार्य में बाधा डाली। इसके बाद रोडवेज चालक व परिचालक ने सदर थाना नरवाना को शिकायत लिखकर दी।
विज्ञापन

वर्जन-
प्राइवेट बस के चालक व परिचालक आए दिन परिवहन विभाग के चालक व परिचालकों के साथ बेवजह झगड़ा करते हैं। इसके कारण परिवहन विभाग के कर्मचारियों में डर का माहौल है। उक्त प्राइवेट परिवहन समिति पर नियमानुसार कार्रवाई नहीं की गई तो यूनियन कर्मचारी मीटिंग बुलाकर आगे की रणनीति बनाने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामनिवास खरकभूरा, प्रेस प्रवक्ता हरियाणा कर्मचारी महासंघ जिला जींद।
प्राइवेट और रोडवेज कर्मचारियों के बीच हुए झगड़े की शिकायत मिल चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सत्यपाल, सदर थाना प्रभारी नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed