फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Alcohol bottle and poisonous substance found in hotel room

Jind News: होटल के कमरे में मिली शराब की बोतल और जहरीला पदार्थ

Wed, 17 Sep 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 17 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Alcohol bottle and poisonous substance found in hotel room
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के एक होटल में सैलून संचालक और किशोर की जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है। पुलिस ने कमरे की छानबीन की। जिसमें कमरे में जहरीले पदार्थ की दो डिब्बी और शराब की बोतल मिली है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारण का रहस्य बरकरार है। पुलिस की जांच में भी कोई ठोस कारण सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन

पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में असंध रोड स्थित एक होटल में जींद के पिल्लू खेड़ा गांव के सैलून संचालक अश्वनी (40) और उनके पास काम सीख रहे कुरुक्षेत्र के सेक्टर-8 निवासी किशोर जीवन (17) ने सोमवार की रात को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली थी। मंगलवार को पुलिस ने दोनों के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए थे। इसके बाद पुलिस ने होटल के कमरे की गहनता से जांच की। जांच में कमरे से शराब की बोतल और दो डिब्बी जहरीला पदार्थ मिला था जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने शराब के नशे में जहरीला पदार्थ खाया था। जिससे दोनों की रात को ही अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस पूरे प्रकरण की जांच की लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि दोनों ने आत्महत्या क्यों की। मृतकों के परिजनों से भी जानकारी ली। परिजनों ने इस मामले में कोई जानकारी होने से इन्कार कर दिया। उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---वर्जन
सैलून संचालक और किशोर की मौत के मामले में होटल के कमरे की जांच की गई। दोनों के आत्महत्या करने के बिंदू पर जांच की गई है। अभी तक की जांच में कारण स्पष्ट नहीं हुए।
-सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed