फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Akhilesh Yadav said in Jind rally, stop Agniveer system if gets chance to come to government

Haryana: जींद रैली में पूर्व सीएम अखिलेश यादव बोले, सरकार में आने का मौका मिला तो अग्निवीर व्यवस्था करेंगे बंद

Mon, 20 Nov 2023 04:10 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 Nov 2023 04:10 PM IST
सार

जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित रैली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि यदि वह सत्ता में आए तो पूरे देश में जातिगत गणना करवाई जाएगी। बहुत सी ऐसी जातियां हैं, जिनका अभी कोई नामोनिशान नहीं है। ऐसे में सभी जातियों को उनका मान-सम्मान दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said in Jind rally, stop Agniveer system if gets chance to come to government
जींद रैली में पूर्व सीएम अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यदि सरकार में आने का मौका मिला तो अग्निवीर व्यवस्था को खत्म किया जाएगा। सेना में जो पुरानी भर्ती प्रक्रिया थी, उसे ही शुरू किया जाएगा। यह बात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने रविवार को कही। वह जींद के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित हरियाणा जनसेवक पार्टी की जनसेवा संकल्प रैली में अपनी बात रख रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब मुलायम सिंह यादव रक्षामंत्री थे तो उन्होंने देश के शहीद वीर जवानों के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों तक पहुंचाने का फैसला लिया था। इससे पहले ऐसा नहीं होता था। यदि वह सत्ता में आए तो सबसे पहले अग्निवीर व्यवस्था को खत्म करेंगे। सेना में भर्ती की पुरानी प्रकिया शुरू होने से देश के वीर जवानों का हौसला बढ़ेगा। भाजपा ने जवानों का हौसला कम करने का काम किया है। देश जातिगण गणना चाहता है।
विज्ञापन


यदि वह सत्ता में आए तो पूरे देश में जातिगत गणना करवाई जाएगी। बहुत सी ऐसी जातियां हैं, जिनका अभी कोई नामोनिशान नहीं है। ऐसे में सभी जातियों को उनका मान-सम्मान दिलाया जाएगा। सभी जातियों को अपना अधिकार लेने का हक है। आबादी के हिसाब से पिछड़े वर्ग के लोगों को उनका पूरा मान-सम्मान नहीं मिल रहा है, सभी पिछड़ी जातियों को उनकी आबादी के हिसाब से उनका हक दिलाया जाएगा। अखिलेश यादव ने कहा कि तीन काले कानूनों को वापस करवाने में हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश के किसानों का एकजुट होना है। किसानों ने अपनी ताकत के आगे सरकार को भी झुकने पर मजबूर कर दिया। ऐसे किसानों को वह नमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल व हरा रंग देखकर लगा अपना ही घर
अखिलेश यादव ने कहा कि बलराज कुंडू की हरियाणा जनसेवक पार्टी का रंग भी लाल व हरा है। समाजवादी पार्टी का रंग भी हरा व लाल है। ऐसे में यह रंग देखकर अपना घर ही लगा। उनकी पार्टी भी कभी नई थी और आज बलराज कुंडू की पार्टी भी नई है। हम सब मिलकर बलराज कुंडू का साथ देंगे। जिस प्रकार रैली में भीड़ है, उसको देखते हुए लगता है कि प्रदेश की जनता अब भाजपा से छुटकारा पाना चाहती है।

अपने खिलाफ बोलने वालों के पीछे ईडी व सीबीआई लगा रही भाजपा : वाघेला
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि अखिलेश यादव इंडिया गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। सभी पार्टियों को एक मंच पर लाने में इनका विशेष योगदान है। आज किसानों के लिए एमएसपी गारंटी कानून बनना बहुत जरूरी है। किसान को मदद की जरूरत है। देश में लोकतंत्र बचाने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सुप्रीम कोर्ट पर है, लेकिन केंद्र सरकार इसमें भी दखलंदाजी कर रही है।


दूसरी सबसे बड़ी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है, लेकिन इस पर भी प्रश्न चिह्न लग रहे हैं। ऐसे में लोकतंत्र बचाने का जिम्मा केवल जनता पर ही है। जो लोग भाजपा के खिलाफ बोलते हैं, उनके पीछे भाजपा ईडी व सीबीआई लगा देती है। दूसरे नेता मजबूरी में भाजपा में शामिल हो जाते हैं। यदि खुद अपनी ही पार्टी के लोगों के पीछे भाजपा ईडी व सीबीआई को लगा दे तो सभी लोग जेल की हवा खाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed