{"_id":"6ad143b3be827ecacf018fc8","slug":"ai-will-increase-employment-opportunities-and-career-options-after-graduation-are-explained-jind-news-c-199-1-sroh1009-162167-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एआई से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, स्नातक के बाद कॅरिअर चुनने के बताए विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एआई से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, स्नातक के बाद कॅरिअर चुनने के बताए विकल्प
विज्ञापन
15जेएनडी01: अलेवा कॉलेज में आयोजित सेमिनार में मुख्य वक्ता विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए। स
जींद। राजकीय महाविद्यालय अलेवा में वीरवार को प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में दो विशेष व्याख्यान समन्वय प्लेसमेंट सेल की संयोजिका सीमा कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने और स्नातक के बाद सही कॅरिअर चुनने के बारे में जानकारी दी गई। व्याख्यानों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप तैयार करना और भविष्य की योजनाओं के लिए मार्गदर्शन देना रहा।
पहले व्याख्यान का विषय रोजगार के अवसर बढ़ाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग रहा। भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर दीपक बाखर ने बताया कि एआई आधुनिक कार्यक्षेत्र में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके प्रभावी उपयोग से कार्यक्षमता बढ़ाने, नई तकनीकी क्षमताएं सीखने और रोजगार की संभावनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक के प्रति जागरूक रहने और समय के साथ अपने कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
दूसरे व्याख्यान में कॅरिअर काउंसिलिंग विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। इसमें स्नातक के बाद उच्च शिक्षा, सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य कॅरिअर विकल्पों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को सलाह दी गई कि वे अपनी रुचि, योग्यता और क्षमता के आधार पर लक्ष्य निर्धारित करें तथा उसकी प्राप्ति के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करें। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुनीश कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान प्लेसमेंट सेल के सदस्य चांदराम, अमनदीप और दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।