फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the strictness of the administration, the view resembled lockdown

प्रशासन की सख्ती के बाद लॉकडाउन जैसा दिखा नजारा

Tue, 12 May 2020 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
After the strictness of the administration, the view resembled lockdown
प्रशासन की सख्ती के बाद पुलिस चौकी रोड पर कम दिखाई दी लोगों की भीड़। - फोटो : Jind
लॉकडाउन के दौरान दुकानोें को खोलने के लिए प्रशासन द्वारा शेड्यूल बनाया गया है। शुरू में बाजार में खुली दुकान के बाद भीड़ अधिक दिखाई दी। प्रशासन द्वारा की गई सख्ती के बाद अब बाजार में लॉकडाउन का असर दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

रेलवे रोड, लितानी रोड, डाकघर रोड, पुराना बस स्टैंड रोड व फाटक के आसपास अब अधिकांश दुकानदार शेड्यूल के अनुसार दुकान खोल रहे हैं। पुलिस भी गश्त कर रही है। अधिकांश दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग, ग्राहक का नाम रजिस्टर में लिखने सहित अन्य प्रशासन की हिदायतों का पालन भी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार मनोज, सुनील, अमित व सतीश ने कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए खुद दुकानदार सजग हैं। प्रशासन द्वारा दुकानों को खोलने के लिए शेड्यूल बनाया गया है। लॉकडाउन के चलते गांव से लोग जैसे-तैसे बाजारों में सामान लेने आते हैं, क्योंकि बस सहित अन्य वाहन बंद हैं। दुकानों के शेड्यूल के अनुसार अब सामान लेने के लिए दूसरे गांव से आना पड़ता है। दुकानदारों का कहना है कि पूरा बाजार अगर खुले तो दुकानों पर भीड़ भी कम होगी। बाजार में सामान लेने आने वाला अपनी जरूरत का सारा सामान लेकर जा सकेगा। हर रोज 8 से दोपहर एक बजे तक सभी दुकानों को खोला जाए, ताकि लोगों को सामान लेने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण दिलबाग, रमेश, रणधीर, सुनील ने कहा कि दुकानों के खुलने का समय बेशक सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहे लेकिन बाजार में सभी दुकान अगर रोज खुले तो इसका फायदा यह होगा कि एक दिन में ही वे अपनी जरूरत का सामान ले सकेेंगे। अलग-अलग दिन दुकान खुलने पर उन्हें दोबारा आना पड़ता है। स्थानीय प्रशासन को इस पर संज्ञान लेते हुए हर रोज सभी दुकानों को खुलने फैसला लेना चाहिए ताकि भीड़ भी बाजारों में कम हो।

आमजन कोरोना से बचें इसके लिए बनाया गया है शेड्यूल
दुकानों को खोलने का जो शेड्यूल बनाया गया है वह कोरोना वायरस से बचने के लिए जनता के हित के लिए बनाया गया है। यह जो दौर है वह अपनी जिंदगी को बचाने का है। इसमें जो फैसला लिया गया है वह समाज व राष्ट्रहित में है। हमें कोरोना को हराना है, इसके लिए सबको सरकार व प्रशासन का साथ देना है।
राजेश कोथ, एसडीएम, उचाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed