फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After the appointment of officials at the booth level, campaigning will begin in the election phase.

Jind News: बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद चुनावी मोड़ में शुरू होगा प्रचार

Thu, 26 Oct 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 26 Oct 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
After the appointment of officials at the booth level, campaigning will begin in the election phase.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। आप के लोकसभा और विधानसभा सीटों के प्रभारियों की बैठक अहिरका गांव के एक निजी स्कूल में हुई। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
आप राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉॅ. सुशील गुप्ता, प्रदेश प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉॅ. अशोक तंवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे को लेकर पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


पाठक ने कहा कि इसी माह में बूथ स्तर पर सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद आम आदमी पार्टी चुनावी मोड़ में प्रचार शुरू करेगी। इसके मद्देनजर ही सभी लोकसभा और विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक की गई। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी के गांव में संगठन विस्तार के बाद प्रभारियों की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा की गई। आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री लोकसभा स्तर पर पार्टी कैडर और कार्यकर्ताओं को जीत के मूलमंत्र देंगे। वहीं 90 विधानसभा सीटों के लिए भी प्रभारी विधानसभा स्तर पर हरियाणा में डेरा डालकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाठक ने कहा कि उन्होंने कहा कि हरियाणा अब बदलाव की तरफ बढ़ रहा है। जनता पंजाब से भी दोगुना रिस्पांस हरियाणा में दिखा रही है। उन्होंने बताया कि आप के पदाधिकारियों ने शहरी क्षेत्रों में पांच वार्डों और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच गांवों के लिए सर्कल प्रभारी नियुक्त किया गया। इन नियुक्तियों के अलावा प्रत्येक गांव और शहरी क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड के लिए 21 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed