फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After killing an unknown person, the dead body was thrown in the field near Amarhedi

Jind News: अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव अमरहेड़ी के पास खेत में फेंका

Wed, 07 Dec 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
After killing an unknown person, the dead body was thrown in the field near Amarhedi
जींद। सीआईए स्टाफ को थाने के पास बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिला जिसके पेट पर चाकू या पेशकश से जख्म पहुंचने के निशान हैं। सूचना पर सदर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए। मृतक के पास से कोई ऐसा कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन

अंदेशा है कि 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए खेत में फेंक दिया होगा। फिलहाल पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। अमरहेड़ी गांव निवासी मोनू ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह वह नए बाईपास के पास अपने खेत में घूमने के लिए आया था। जब वह अपने खेत के पास पहुंचा तो देखा कि लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उसके पेट तथा अन्य जगह पर किसी नुकीले हथियार चाकू या पेचकश से गोदने के निशान हैं और उसके पेट से खून निकल रहा था। उसने तुरंत अपने पड़ोसी वेदप्रकाश को मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने कहा कि किसी अज्ञात ने व्यक्ति की हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए सड़क के किनारे फेंक दिया है। व्यक्ति ने काले रंग की जैकेट तथा नसवारी रंग की फॉर्मल पैंट पहनी हुई है। काले रंग के जूते पहने हुए है और गोरा रंग है। दाहिने हाथ में कड़ा पहना हुआ है। मृतक के पास से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन

वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव के पास पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।-दिनेश कुमार, प्रभारी, सदर थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed