फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After coming to the Red Zone, orders were flouted in the district on the very first day

रेड जोन में आने के बाद जिले में पहले ही दिन उड़ी आदेशों की धज्जियां

Thu, 13 Jan 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
After coming to the Red Zone, orders were flouted in the district on the very first day
जींद। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते सरकार ने जींद जिले को रेड जोन में शामिल किया है। इसके तहत प्रशासन द्वारा कड़ी पाबंदियां लगाने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन बुधवार को पहले ही दिन नियम टूटते रहे। हालांकि प्रशासन द्वारा मंगलवार को जारी आदेशों में कहा गया कि बुधवार से किसी भी सार्वजनिक स्थल पर प्रवेश के दौरान टीकाकरण का प्रमाणपत्र दिखाने व मास्क अनिवार्य होने के आदेश जारी किए गए। वहीं बुधवार को सिर्फ डीसी व एसपी कार्यालय में ही इसका पालन हुआ। अन्य किसी भी सरकार कार्यालय में प्रमाण पत्र जांचने के लिए कोई व्यवस्था नहीं रही।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन द्वारा पहले ही लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय के चार में से तीन गेट बंद किए गए हैं। यहां सिर्फ मुख्य गेट से ही प्रवेश मिल रहा है और इस गेट पर पुलिसकर्मी व डीसी कार्यालय के कर्मचारी आने वालों के टीकाकरण का प्रमाणपत्र व मास्क की जांच करते हैं। इसके अलावा तहसील कार्यालय, लघु सचिवालय के नए भवन, खंड कार्यालय, सरल केंद्र, बस स्टैंड, नागरिक अस्पताल का नया भवन जैसे स्थानों पर इसकी जांच नहीं हो रही है। वहीं बाजारों में भी दुकानों पर लोग बिना मास्क के खरीदारी करते रहे।
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत लॉकडाउन 19 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है। इसके तहत दूध व दवाओं की दुकानों को छोड़कर सभी बाजार शाम छह बजे तक ही खोले जा सकते हैं। जनसभा, रैली, धरना प्रदर्शन पर भी रोक लगाई गई है। रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा। नियम तोड़ने वाले व्यक्ति पर 500 रुपये व संस्थान पांच हजार रुपये का जुर्माने का प्रावधान है। इसके लिए विशेष नाके लगाए गए हैं। एएसपी कुलदीप सिंह सहित, डीएसपी जितेंद्र सिंह, डीएसपी साधुराम, डीएसपी धर्मबीर सिंह व सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में गश्त के लिए कहा गया है। जिले में कुल 55 राइडर पर 175 पुलिसकर्मी, 24 ईआरवी पर कुल 144 पुलिसकर्मी, 16 पीसीआर पर 96 पुलिसकर्मी को मिलाकर 415 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जींद शहर के पांच स्थायी नाकों पर 30 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह बिजरानिया, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed