फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   After 32 years, Omprakash Chautala again engaged in mobilizing the opposition like Chaudhary Devi La

32 साल बाद चौधरी देवीलाल की तरह फिर से विपक्ष को लामबद्ध करने में जुटे ओमप्रकाश चौटाला

Thu, 23 Sep 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
After 32 years, Omprakash Chautala again engaged in mobilizing the opposition like Chaudhary Devi La
पूर्व उप्रपधानमंत्री चौधरी देवीलाल की 108वीं जयंती के मौके पर जींद में होने वाली इनेलो की प्रदेश स्तरीय रैली से इनेलो को काफी उम्मीदें हैं। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार 32 साल पहले 1989 में चौधरी देवीलाल ने पूरे देश में कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक दलों को एकजुट किया, अब ओमप्रकाश चौटाला भी ऐसा ही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सत्ता से मिली हुई है, ऐसे में दोनों ही राजनीतिक दलों का विकल्प जरूरी है। 25 सितंबर के बाद यह बदलाव भी दिखेगा।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर की रैली से प्रदेश ही नहीं, देश की राजनीति में बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि रैली में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा, मुलामय सिंह यादव, फारुख अबदुल्ला, केसी त्यागी, जयंती चौधरी, प्रकाश सिंह बादल, चंद्रबाबू नायडू सहित देश के कई बड़े नेता शामिल होंगे। चौटाला ने कहा कि आज केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश गिरवी रखा जा रहा है। बहुमत के बल पर सरकार ऐसे फैसले ले रही है जो देश के हित में नहीं है। कांग्रेस भी सरकार से मिली हुई है। 1987 में भी कांग्रेस ने बहुमत के बल ऐसे ही फैसले लिए थे तब चौधरी देवीलाल ने देश के सभी राजनीतिक दलों को एकत्रित किया था। उस समय पहली बार ऐसा हुआ कि लेफ्ट व राइट राजनीतिक दल एक साथ आए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार रक्षा क्षेत्र में भी कई ऐसे समझौते कर रही है जिनका परिणाम घातक होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, सतीश जैन, बिजेंद्र रेढू, बलवान कुंडू, सुमित्रा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह से सत्ता के साथ है। भूपेंद्र हुड्डा वही करते हैं जो सरकार चाहती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में धान घोटाला, शराब घोटाला, बाजरा घोटाला, दवाई घोटाला परीक्षा घोटाला सहित नौ घोटाले हुए हैं। आज तक कांग्रेस ने इन मुद्दों को नहीं उठाया। यहां तक की ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र को खाली हुए छह महीने से अधिक समय हो गया है। संविधान कहता है कि छह महीने में चुनाव हो जाना चाहिए। इसके बावजूद कांग्रेस ने कोई सवाल नहीं उठाया। पिछले दिनों विधानसभा में कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि ऐलनाबाद चुनाव के लिए सरकार ने अदालत में शपथपत्र दिया कि अभी कोरोना का असर है और चुनाव नहीं हो सकता, जबकि पंचायत चुनाव के लिए अदालत में कहा कि प्रदेश में चुनाव करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed