फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Adopting indigenous products will strengthen the nation's economy: Rajesh Goyal

स्वदेशी अपनाने से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : राजेश गोयल

Tue, 27 Oct 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Adopting indigenous products will strengthen the nation's economy: Rajesh Goyal
27जेएनडी08: मेले में स्वदेशी सामान का अवलोकन करते हुए दर्शक। संवाद
जींद। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छह दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में स्वदेशी उत्पादों के साथ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की लोक संस्कृति व लोकगीतों की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना है।
विज्ञापन

मंगलवार को कार्यक्रम का शुभारंभ स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय सह-समन्वयक राजेश गोयल, हरियाणा कला परिषद के निदेशक व गायक बिंद्र दनौदा ने की। राजेश गोयल ने कहा कि स्वदेशी आत्मनिर्भर भारत की रीढ़ है। लोगों को विदेशी वस्तुओं के बजाय स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन

बिंद्र दनौदा ने कहा कि ऐसे मेले स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराने का बेहतर माध्यम हैं। कुलदीप पूनिया ने युवाओं को हुनर और रोजगार के अवसरों से जोड़ने पर जोर दिया। मेले में हस्तशिल्प, खादी, कपड़ों, मिट्टी के बर्तनों और स्वदेशी व्यंजनों की स्टॉल लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने लोगों से मेले में पहुंचकर स्वदेशी उत्पाद अपनाने और स्थानीय कारीगरों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। इस अवसर पर मंजीत ईगराह, डॉ. राजेंद्र गुप्ता, दीपमाला, श्रुति, जयेश, संदीप गर्ग, नरेश कालीरमण, मनीष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed