{"_id":"605b78348ebc3edb54647008","slug":"administration-constitutes-four-committees-at-subdivision-level-to-prevent-corona-infection-jind-news-rtk601503588","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने गठित की उपमंडल स्तर पर चार कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने गठित की उपमंडल स्तर पर चार कमेटियां
विज्ञापन
डीसी डॉ. आदित्य दहिया।
- फोटो : Jind
कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने तथा विभिन्न संस्थाओं व अन्य कार्यक्रमों की जांच के लिए डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने अब चारों उपमंडल पर कमेटियों का गठन किया है। इसके अलावा थाना स्तर पर भी 13 कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों का ओवरऑल इंचार्ज एडीसी डॉ. मनोज कुमार को बनाया गया है। सभी कमेटियां रोजाना जिला कमेटी को अपनी रिपोर्ट देंगी। इनमें यह बताया जाएगा कि कितने लोग पॉजिटिव आए, कितने लोगों के सैंपल लिए, कितने लोगों का टीकाकरण हुआ, कहां-कहां कमेटियों ने जांच की तथा कितने लोगों के चालान काटे गए।
डीसी ने जिला वासियों से आह्वान किया कि वे मास्क का प्रयोग करें, दो गज की दूरी बनाकर रखें और अन्य नियमों का पालन करते हुए कोरोना की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों में भागीदार बनें। गठित कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों में स्कूल, कॉलेज, मॉल, सार्वजनिक स्थलों व अन्य संस्थानों पर पैनी नजर रखेंगी, ताकि कहीं भी निर्धारित संख्या से अधिक व्यक्ति एकत्रित न हो सकें। सभी कमेटियां रोजाना जिला स्तरीय कमेटी को दिन में किए गए कार्यों की रिपोर्ट भेजेंगी। कमेटियों को रिपोर्ट में दर्शाना होगा कि कितने लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए, कितने लोगों का टीकाकरण हुआ तथा कितने स्कूल, मॉल, कॉलेज व सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले कितने लोगों के चालान किए गए।
इन कमेटियों का किया गठन
जिला स्तरीय कमेटी में डीएसपी पुष्पा खत्री, रेडक्रॉस सचिव राजकपूर सूरा तथा डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजेश भोला को शामिल किया गया है। इसके अलावा जींद उपमंडल की कमेटी में एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी साधुराम तथा डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया, नरवाना उपमंडल के लिए एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीएसपी ताहिर हुसैन तथा एसएमओ डॉ. देवेंद्र कुमार, सफीदों उपमंडल के लिए एसडीएम मंदीप कुमार, डीएसपी धर्मबीर सिंह तथा एसएमओ डॉ. आरएस पूनिया, उचाना उपमंडल के लिए एसडीएम प्रीतपाल सिंह, डीएसपी जितेंद्र सिंह तथा एसएमओ डॉ. गोपाल गोयल को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
थाना स्तर पर कमेटियां
थाना स्तर पर गठित कमेटियों में जींद शहर थाना के तहत तहसीलदार अजय कुमार सैनी, थाना प्रभारी सुनील कुमार तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोनिका दलाल को शामिल किया गया है। इसी प्रकार सदर थाना के तहत नायब तहसीलदार दीपक धांगर, सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार तथा चिकित्सक अधिकारी डॉ. सुषमा लता को शामिल किया गया है। सिविल लाइन थाना कमेटी में बीडीपीओ ओमप्रकाश, थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजूबाला, महिला थाना पुलिस के लिए नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी सुरेश चौहान, थाना प्रभारी गीता देवी तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. सीमा देवी, उचाना पुलिस के तहत तहसीलदार रामचरण शर्मा, थाना प्रभारी रविंद्र कुमार तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील गर्ग, सदर थाना नरवाना के लिए तहसीलदार विजय कुमार, थाना प्रभारी सोमबीर सिंह तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. स्वाती जैन, नरवाना शहर थाना में नायब तसीलदार वीरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी धर्मबीर तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु बंसल, जुलाना थाना के लिए तहसीलदार राकेश मलिक, थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय मेहरा, पिल्लूखेड़ा थाना के लिए नायब तहसीलदार इंद्र सिंह, थाना प्रभारी चंद्रपाल तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक मेहला को शामिल किया गया है। इसी प्रकार सफीदों शहर थाना के लिए नायब तहसीलदार रामफल, थाना प्रभारी अब्बास खान, चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण सहारण, सदर थाना सफीदों के लिए बीडीपीओ कीर्ति, थाना प्रभारी संजय तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति मित्तल, अलेवा थाना के लिए नायब तहसीलदार शाहिद अरोड़ा, थाना प्रभारी कुलवंत, चिकित्सा अधिकारी डॉ. भुवनेश तथा गढ़ी थाना के लिए बीडीपीओ सोमबीर, थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह तथा चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक को शामिल किया गया है।