जींद। रुपगढ़ में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने भाग लिया। स्वास्थ्य कार्यकर्ता मूर्ति देवी और मुकेश रानी ने महिलाओं को बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने, लिंग भेदभाव समाप्त करने तथा बेटियों की शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई। मुकेश रानी ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ केवल नारा नहीं, बल्कि समाज की सोच में बदलाव लाने का अभियान है। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से बेटा-बेटी में भेदभाव नहीं करने और बेटियों को शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आगे बढ़ने के समान अवसर देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बेटियों को बचाने और पढ़ाने का संकल्प लिया। इस दौरान आशावर्कर सुमन, रेखा, अनीता, कलावती, मुकेश और राजरानी मौजूद रही। संवाद