फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ADC post vacant for four months, D-plan will lose Rs 10.58 crore in March

चार महीने से एडीसी का पद खाली, मार्च में लैप्स हो जाएंगे डी-प्लान के 10.58 करोड़ रुपये

Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
ADC post vacant for four months, D-plan will lose Rs 10.58 crore in March
जींद। जिले में चार महीने से एडीसी का पद खाली है। करीब चार महीने पहले जींद में एडीसी रहे सतेंद्र दुहन का तबादला हुआ था और इसके बाद जिले में कोई एडीसी नहीं आया है। इसका असर डी-प्लान के तहत मिले दस करोड़ 58 लाख रुपये के विकास कार्यों पर पड़ेगा। यदि जल्द ही एडीसी की नियुक्ति नहीं हुई तो मार्च में यह राशि लैप्स हो जाएगी।
विज्ञापन

डी-प्लान के तहत मिली राशि का बजट अलग से डीआरडीए द्वारा खर्च किया जाता है। इसके बजट का खर्च करने की प्रशासनिक मंजूरी एडीसी द्वारा दी जाती है, लेकिन जिले में एडीसी नहीं है तो इसकी मंजूरी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

गलियों के निर्माण में खर्च होती है राशि
वैसे तो डी प्लान की राशि कहीं भी प्रशासनिक मंजूरी से खर्च हो सकती है, लेकिन इससे मुख्य रूप से गलियों के निर्माण का काम किया जाता है। ऐसे में यह राशि खर्च नहीं हो पाने से कई विकास कार्य रुके हुए हैं। तत्कालीन एडीसी का तबादला होने के करीब एक महीना बाद ही नवंबर महीने में यह राशि जिले को मिल गई थी। एडीसी नहीं होने के कारण राशि खर्च नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी का पद खाली होने पर सरकार की ओर से एडीसी लगाया जाता है। वरिष्ठ एचसीएस या आईएएस को ही चार्ज दिया जा सकता है। यह सरकार के स्तर पर ही होता है। ऐसे में विभाग में इसके लिए बात की है। जल्द ही व्यवस्था होने की उम्मीद है। - डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed