फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ADC inspected Sewa Dham drug de-addiction center

एडीसी ने किया सेवा धाम नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण

Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
ADC inspected Sewa Dham drug de-addiction center
नशामुक्ति केंद्र का जायजा लेते एडीसी साहिल गुप्ता। संवाद - फोटो : Jind
जींद। अतिरिक्त उपायुक्त साहिल गुप्ता ने रविवार को सेवा धाम नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां इस केंद्र को लाइसेंस देने की तमाम औपचारिकताओं को जांचा। गुप्ता ने नशा मुक्ति केंद्र में नशे से पीड़ित लोगों को मुहैया करवाई जाने वाली सुविधाओं एवं सेवाओं का भी मुआयना किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति ही नहीं संपूर्ण समाज के लिए घातक है। इसके काफी दुष्परिणाम सामने आते हैं, जिससे व्यक्ति की जिंदगी तबाह हो जाती है। नशे से पीड़ित व्यक्ति को जहां शारीरिक, आर्थिक हानि होती है, वहीं उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी खराब होती है। नशा करने वाला व्यक्ति केवल अपने जीवन की बर्बादी ही नहीं करता, बल्कि उसके पूरे परिवार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है। नशे से पीड़ित व्यक्ति की शारीरिक हानि, उसको अन्य रचनात्मक कार्यों से विमुख कर देती है और वह अपने परिवार का जीवन निर्वाह सुचारु रूप से नहीं कर पाता। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को नशीले पदार्थों के सेवन से बचने की अपील की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग से मनोचिकित्सक डॉ. संकल्प, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अरुण कुमार व रवि मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed