फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Action should be taken against vehicles parked in no parking: DC

नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों पर हो कार्रवाई : डीसी

Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Action should be taken against vehicles parked in no parking: DC
जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लघु सचिवालय में हुई। इसमें अधिकारियों ने जिले में सड़क सुरक्षा मजबूत करने व हादसों को रोकने के लिए योजना बनाई। इस दौरान शहर में अतिक्रमण के कारण यातायात प्रभावित होने के मुद्दे को गंभीरता से उठाया गया। इस पर डीसी डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि नगर परिषद रिकवरी वाहन का इंतजाम करे ताकि नो पार्किंग में खड़े होने वाले वाहनों को जब्त किया जा सके। इस पर समिति के सदस्य सुनील वशिष्ठ ने कहा कि शहर में पार्किंग की जगह नहीं है ऐसे में लोग कहां जाएं। इस पर डीसी ने जींद के एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया। यह कमेटी शहर में पार्किंग स्थलों की पहचान कर यहां वाहन पार्किंग की व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में अतिक्रमण का मुद्दा भी उठा। इसके कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इतना ही नहीं फुटपाथ पर अतिक्रमण होने के कारण पैदल चलने वालों को सडक़ पर रास्ता लेना पड़ता है। इससे हादसे की भी आशंका बनी रहती है। ऐसे में डीसी मनोज कुमार ने आदेश दिए कि नगर परिषद हर सप्ताह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाए। इसकी रिपोर्ट उन्हें भेजें। बैठक में एसडीएम डॉ. वेदप्रकाश, जिला नगर आयुक्त मेजर गायत्री अहलावत, उचाना के एसडीएम डॉ. राजेश खोथ, डीटीओ प्रतिक हुड्डा, नगराधीश अमित कुमार, नरवाना के एसडीएम सुरेंद्र कुमार, जिला परिषद के सीईओ डॉ. किरण सिंह, चीनी मिल के एमडी प्रवीण कुमार, जीएम रोडवेज गुलाब सिंह, डीएसपी धर्मबीर खर्ब, डीएसपी जितेंद्र खटकड़ समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड के पास बनेगा फुट ओवर ब्रिज
दरअसल नए बस स्टैंड पर वाहनों के आने-जाने के लिए अजीबोगरीब स्थिति हो गई है। ऐसे में दूसरी तरफ से यात्रियों को बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए सुरक्षित रास्ता दिया जाएगा। इसके लिए फुट ओवर ब्रिज बनाया जाएगा। डीसी ने मीटिंग में इसके निर्देश एनएचएआई को दिए। हालांकि डीसी ने स्वचालित सीढ़ियां बनाने का प्रस्ताव रखा, लेकिन अधिकारियों ने बजट का हवाला देते हुए फुट ओवर ब्रिज को मंजूरी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल मार्गों पर मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी एसडीएम को दें
कुछ दिन पहले हुई बैठक में जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने नरवाना रोड पर सबसे अधिक टोल लेने के बावजूद सुविधाएं नहीं देने का मुद्दा उठाया था। ऐसे में वीरवार को हुई बैठक में डीसी डॉ. मनोज कुमार ने एनएचएआई के अधिकारियों को कहा कि वाहन चालकों से लिए जाने वाले टोल टैक्स के बदले मिलने मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी संबंधित एसडीएम को भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि वे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए समुचित उपाय करें। जरूरत के अनुसार रेलिंग, साइन बोर्ड तथा स्पीड ब्रेकर भी बनवाएं।

नए बस स्टैंड पर गलत दिशा में जाने वाले वाहनों के होंगे चालान
वहीं मीटिंग में नए बस स्टैंड पर गलत दिशा में बस चलने का मामला भी उठा। इस पर डीटीओ प्रतीक हुड्डा ने कहा कि रोडवेज की बस भी गलत दिशा में चल रही हैं। इस पर अधिकारियों ने तय किया कि ऐसा करने वाले वाहनों के चालान काटे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed