{"_id":"6238c1619a577557a963e984","slug":"action-on-service-stations-become-trouble-for-sewer-system-jind-news-rtk6416784102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर व्यवस्था के लिए परेशानी बने सर्विस स्टेशनों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर व्यवस्था के लिए परेशानी बने सर्विस स्टेशनों पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। शहर में सीवर व्यवस्था के लिए आफत बने सर्विस स्टेशन के खिलाफ नगरपरिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके तहत पांच सर्विस स्टेशन संचालकों को नोटिस दिए गए हैं। इसके अलावा कूड़े के लिए डंपिंग साइट बन रहे खाली प्लाटों के दो धारकों को भी नोटिस दिए गए हैं।
नगर परिषद ने नोटिस भेज कर सर्विस स्टेशनों को सात दिन में स्टेशन बंद करने के आदेश दिए हैं। वहीं खाली प्लाट धारकों को चहारदीवारी बनवाने को कहा गया है। आदेशों का पालन नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। शहर में काफी स्थानों पर सर्विस स्टेशन बनाए गए हैं। यहां गाड़ियों की धुलाई होने से इनसे निकलने वाली मिट्टी नालियों व सीवर में जाने से व्यवस्था बिगड़ रही है। करीब दो सप्ताह पहले ही बत्तख चौक पर इसी के चलते नगरपरिषद ने कुछ सर्विस स्टेशन को बंद भी करवा दिया था।
इनको थमाए हैं नोटिस
नगर परिषद के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक मोहन भारद्वाज के अनुसार भिवानी रोड स्थित बालाजी सर्विस स्टेशन, शर्मा सर्विस स्टेशन, कौशिक सर्विस स्टेशन, विक्की सर्विस स्टेशन, विनोद सर्विस स्टेशन को नोटिस जारी किए गए हैं।