फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of stealing in jewelers' shop arrested

ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 14 Sep 2021 10:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Accused of stealing in jewelers' shop arrested
चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक। - फोटो : Jind
नरवाना रेलवे रोड स्थित स्वर्णकार की दुकान से 11 माह पहले चोरी करने के आरोपी करनाल जिले के इंद्री निवासी यश रोहिल्ला को सीआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य वारदात के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

नरवाना के मॉडल टाउन निवासी विनय ने 26 अक्तूबर 2020 को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रेलवे रोड पर सोनिया स्वर्णकार के नाम से दुकान चलता है। वह 25 अक्तूबर 2020 को अपनी दुकान का सही ढंग से बंद करके घर चला गया था। जब वह अगले दिन सुबह आया तो उसकी दुकान का ताला टूटा मिला और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। इसके अलावा अलमारी का दरवाजा कटर से कटा मिला। अलमारी के अंदर रखेे सोने चांदी के जेवरात गायब मिले। इस दौरान शहर नरवाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीआईए इंचार्ज अनूप ने बताया कि चोरी के आरोप में इंद्री निवासी यश रोहिल्ला का नाम सामने आया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर अदालत में पेश कर अदालत के आदेश पर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed