{"_id":"66845ea9dbf0eacd0e077644","slug":"accused-of-stealing-farmers-buffalo-arrested-jind-news-c-199-1-sroh1007-119382-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान की भैंस चोरी करने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान की भैंस चोरी करने का आरोपी काबू
Wed, 03 Jul 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 03 Jul 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
जींद। कंडेला गांव में किसान के पशुबाड़े से भैंस चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कंडेला गांव निवासी टिंकू के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में पहले भी एक आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि गांव कंडेला निवासी सुभाष ने 21 जून को दी शिकायत में बताया था कि वह पशुओं को चारा डालकर घेर में सो गया था। रात को उठा तो उसने देखा कि उसकी एक भैंस बरामदे से गायब है। वह अपने परिवार सहित रात को भैंस की तलाश में निकला। जब गांव दालमवाला की तरफ सड़क पर गया तो उसके गांव के लड़के सूरज व टिंकू को उसकी भैंस को ले जाते हुए देखा। दोनों उसे देखकर भैंस को छोड़कर मौके से भाग गए। थाना सदर जींद में चोरी के प्रयास का मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पहले सूरज को काबू किया था। जिसकी निशानदेही पर अब आरोपी टिंकू को काबू कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। संवाद