फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of stealing 70 thousand rupees arrested

दालमवाला गांव से 70 हजार रुपये की नकदी चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 15 Jun 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing 70 thousand rupees arrested
जींद। दालमवाला गांव में एक मकान के अंदर संदूक का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये नकदी और दस्तावेज चोरी करने के आरोपी करनाल के बल्ला निवासी प्रवीन उर्फ काला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की नकदी और दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

दालमवाला गांव निवासी सेवाराम ने 13 जून को सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 13 जून सुबह लगभग चार बजे उसे घर से किसी के निकलने की आवाज आई थी। जब उसने ऊपर बने कमरे में जाकर देखा तो वहां से बल्ला गांव निवासी प्रवीण निकलकर भाग रहा था। उसने अंदर रखे संदूक का ताला तोड़कर 70 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी चोरी किए थे। पुलिस ने सेवाराम की शिकायत पर प्रवीन को नामजद कर जांच शुरू की थी। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मकान के अंदर से नकदी व दस्तावेज चोरी करने के आरोपी प्रवीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की राशी में से 69100 व दस्तावेज बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed