फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of raping a girl on the pretext of marriage arrested

Jind News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Jun 2024 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 18 Jun 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a girl on the pretext of marriage arrested
जींद। युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, छोड़छाड़ करने, बंधक बनाने व जान से मारने की धमकी देने के आरोपी मखंड निवासी अजय को उचाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में 15 जून को उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने बताया था कि वह उचाना में ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। इस दौरान दुकान के सामने ही मखंड गांव निवासी अजय भी काम करता था। जिसके साथ उसकी बातचीत होने लगी। इस दौरान आरोपी ने उसको शादी के झांसे में लेकर बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी थी। उचाना थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर मखंड निवासी अजय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई अनिता ने बताया कि पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed