{"_id":"6404e666f61dd0c2b506edf4","slug":"accused-of-providing-government-plate-and-flag-arrested-jind-news-c-17-1-85536-2023-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सरकारी प्लेट और झंडी उपलब्ध करवाने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सरकारी प्लेट और झंडी उपलब्ध करवाने का आरोपी काबू
Mon, 06 Mar 2023 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 06 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
जींद। एलआईसी के पास हुडा ग्राउंड से काबू की गई एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स डिप्टी डायरेक्टर गवर्नमेंट ऑफ हरियाणा की प्लेट और झंडी लगी कार मामले में युवकों को गाड़ी की प्लेट और झंडी मुहैया करवाने के आरोपी को सिविल लाइन थाना ने पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जिला पानीपत के कृष्णनगर निवासी वेदप्रकाश के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सिविल लाइन थाना पुलिस को तीन मार्च देर शाम को सूचना मिली थी कि एलआईसी के पास हुडा ग्राउंड में एक गाड़ी खड़ी हुई है, जिस पर एंटी करप्शन ह्यूमन राइट्स डिप्टी डायरेक्टर की प्लेट तथा झंडी भी लगी हुई है। कार में सवार तीन युवक लोगों को ठगने का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गाड़ी में सवार तीन लोगों को काबू कर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी के आगे लगी प्लेट तथा झंडे के बारे में गाड़ी सवार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, पुलिस पूछताछ में पकड़े गए युवकों की पहचान गांव बुड्ढा खेड़ा निवासी दिनेश कुमार गांव खटकड़ निवासी अनिल तथा लवली के रूप में हुई थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से गुमराह करने के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
वर्जन
पुलिस ने पानीपत से आरोपी वेदप्रकाश को काबू किया है, जिन्होंने तीनों युवकों को सरकारी प्लेट और कार्ड बनाकर दिए थे। उसकी कार पर झंडी लगाते हुए फोटो भी बरामद हुई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
-- एएसआई दिनेश कुमार, सिविल लाइन थाना जींद।