फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of misusing copy rights arrested, sent to jail

कॉपी राइट का दुरुपयोग करने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Fri, 10 Dec 2021 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of misusing copy rights arrested, sent to jail
जींद। नकली डिटरजेंट पाउडर बेचने के मामले में शहर थाना पुलिस ने सेक्टर-11 निवासी दिनेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। बाद में अदालत के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विकासपुरी दिल्ली निवासी पंकज गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनकी कंपनी टाइड नाम से वाशिंग पाउडर तैयार करती है। उन्हें शिकायत मिली थी कि जींद और आसपास इलाके में उनके मार्के का दुरुपयोग कर उनके नाम से वाशिंग पाउडर बेचा जा रहा है। इसके आधार पर उन्होंने ऐसे लोगों पर नजर रखनी शुरू कर दी थी। इस मामले में नौ सितंबर 2021 को देररात को बस अड्डा के निकट गोहाना रोड पर कैंटर देखा गया था, जिसमें वाशिंग पाउडर भरा हुआ था। जब कैंटर की तलाशी ली गई तो उसमें से 2198 पैकेट वाशिंग पाउडर के बरामद हुए थे। कैंटर चालक ने बताया कि वाशिंग पाउडर दिनेश का था, जो उसे सप्लाई करता है। पुलिस ने इस मामले में दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपी राइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शहर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सेक्टर-11 निवासी दिनेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। बाद में अदालत के आदेश पर उसे जिला जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed