फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of killing wife by cutting her with an axe, arrested

Jind News: कुल्हाड़ी से काटकर पत्नी की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 24 May 2024 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 24 May 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing wife by cutting her with an axe, arrested
23जेएनडी01: पुलिस गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन
जींद। हनुमान नगर में पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहतक के बहुअकबरपुर का रहने वाला है और वर्तमान में शहर के हनुमान नगर में रहता है।
विज्ञापन


हनुमान नगर निवासी संदीप का अपनी 35 वर्षीय पत्नी सुनीता से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद की वजह से उनमें अक्सर मार पिटाई होती रहती थी। रविवार रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ तो संदीप ने कुल्हाड़ी से सुनीता के सिर पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर संदीप फरार हो गया। सुबह जब बच्चे सोकर उठे तो उन्हें मां कमरे में नहीं मिली। वह छत पर गए तो वह खून से लथपथ पड़ी मिली। बच्चों ने शोर मचाकर इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पाकर वार्ड के पार्षद राजकुमार भी मौके पर पहुंचे और हत्या की जानकारी पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ पत्नी की हत्या करने का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि शहर थाना पुलिस ने संदीप को वीरवार को शहर के रघुनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक सतीश कुमार ने आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं।

23जेएनडी01: पुलिस गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

23जेएनडी01: पुलिस गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी। स्रोत पुलिस प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed