{"_id":"61c0cc5d296103053c67e737","slug":"accused-of-cheating-40-thousand-arrested-on-the-pretext-of-getting-a-credit-card-jind-news-rtk633333288","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर 40 हजार ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर 40 हजार ठगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
जींद। भुरायण गांव के एक युवक को पांच लाख रुपये लिमिट का क्रेडिट कार्ड बनवाने का झांसा देकर उसके 40 हजार रुपये ठगने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बहिलवास गांव निवासी सन्नी के रूप में हुई। साइबर क्राइम की टीम ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
भुरायण गांव निवासी संदीप कुमार ने पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को उसके पास सन्नी नामक युवक आया। उसके बताया कि वह एसबीआई बैंक में कार्य करता है। वह एसबीआई बैंक में क्रेडिट कार्ड बनवाता है। इस पर उसने पूछा कि पहले भी कोई क्रेडिट कार्ड है। उसने बताया कि एक्सिस बैंक से क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है और उसकी 1.50 लाख रुपये की लिमिट है। फिर उसने कहा कि वह एसबीआई से पांच लाख रुपये की लिमिट का कार्ड बनवा देगा। उसने एक्सिस कार्ड की स्टेटमेंट मांगी। इस पर उसने आधार कार्ड की कॉपी, पेन कार्ड और बैंक की स्टेटमेंट दे दी। अगले दिन 14 सितंबर को दोबारा उसके पास आया और उसे मेल करने के लिए उसका मोबाइल फोन मांगा। 16 सितंबर को उसका फोन आया और कहा कि वह एक लिंक भेज रहा है और उसका ओटीपी बताना। इस बात को वह समझ गया और उसे ओटीपी नंबर नहीं बताया। उसे पता चला कि 14 सितंबर को क्रेडिट कार्ड से 40 हजार रुपये निकाले गए हैं। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी अधिकारी हरिओम ने सन्नी शुक्ला को नामजद कर जांच शुरू की थी।
-----
डीएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में साइबर क्राइम टीम ने किया काम
इस तरह की ठगी करने वालों को पकड़ने के लिए डीएसपी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम इंचार्ज पीएसआई करण सिंह ने काम किया और आरोपी सन्नी को गिरफ्तार कर दो मामलों का खुलासा किया। इसमें दूसरे मामले में मोरखी गांव के सतीश के साथ भी आरोपी ने इसी तरह से धोखाधड़ी की है। पुलिस आरोपी से अब दो दिन के रिमांड के दौरान ठगी के पैसों को बरामद करेगी।