फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of assaulting a confectioner who went to Jagran

जागरण में गए हलवाई के साथ मारपीट करने का आरोप

Mon, 06 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accused of assaulting a confectioner who went to Jagran
मांडी खुर्द गांव में चार सितंबर को जागरण में भंडारा चलाने गए हलवाई के साथ मारपीट करने के आरोप में अलेवा थाना पुलिस ने महिला समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में मांडी खुर्द निवासी रोहताश ने बताया कि चार सितंबर की रात को मांडी खुर्द गांव में संजय, जयभगवान, मोनू, सोनू, लाडी, सोमबीर, नीरज तथा बबीता के घर पर जागरण था। यह सभी लोग एक ही परिवार के हैं। जागरण में भंडारे की व्यवस्था की गई थी। जिसमें खाना बनाने का कार्य रायचंदवाला निवासी हलवाई सुरेश कुमार को दिया गया था। उन्होंने खाना बनाने वाले हलवाई की व्यवस्था संजय, सोमबीर तथा सोनू की सहमति के साथ करवाई थी। पांच सितंबर सुबह एक बजे भंडारा खत्म होने लगा तो इन लोगों ने हलवाई सुरेश कुमार के साथ गाली-गलौज की। जब उसने हलवाई के साथ हो रहे विवाद का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अलेवा थाना प्रभारी बीरबल सिंह ने बताया कि रोहताश के साथ मारपीट करने के आरोप में आठ लोगों को नामजद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed