फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Accused of assault in a dispute over making hookah fire

खाली प्लॉट में हुक्के की आग बनाने पर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट करने पर पड़ोस के दो नामजद व तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 06 Aug 2021 09:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 09:48 PM IST
विज्ञापन
Accused of assault in a dispute over making hookah fire
जींद। सफीदों रोड पर खाली पड़े प्लॉट में हुक्के के लिए आग बनाने पर एक महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पड़ोस में रहने वाली मंजू, सुरेंद्र को शहर थाना पुलिस ने नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सफीदों रोड निवासी सुनीता ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई को उन्होंने हुक्के के लिए मकान के नजदीक खाली पड़े प्लॉट में आग बनाई थी। इस दौरान उनकी पड़ोसन मंजू ने आग में पानी डाल दिया और उनके साथ गाली-गलौज की।
विज्ञापन

इसी दौरान मंजू व उसके दो भतीजे, मंजू का पति सुरेंद्र व उसकी बहन ने उस पर झाड़ू से हमला करते हुए कपड़े फाड़ डाले। इसके बाद उस पर आग फेंक दी। उसकी बेटी के साथ भी मारपीट की गई। शहर थाना प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में पति पत्नी को नामजद कर तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed