{"_id":"6ac2999aef287b19970669c9","slug":"accused-arrested-for-stealing-30000-from-a-shop-jind-news-c-199-1-jnd1005-161492-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: दुकान से 30 हजार रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: दुकान से 30 हजार रुपये चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो 1 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में चोर। स्रोत पुलिस।
- फोटो : मृतक महिला पूजा का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
नरवाना। शहर में दुकान से नकदी चोरी के मामले में सीआईए नरवाना की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कैथल के फ्रांस वाला रोड निवासी नवाज अली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी की 16 एफआईआर दर्ज हैं।
सीआईए इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि 18 सितंबर को नरवाना निवासी सुनील ने शहर थाना नरवाना में शिकायत दी थी कि उनकी दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति ने 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान सीआईए टीम को गुप्त सूचना मिली कि चोरी की वारदात में शामिल आरोपी नवाज अली चमेला कॉलोनी की तरफ घूम रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार चोरी की पूरी राशि बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए शहर थाना नरवाना पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य मामलों में संलिप्त होने की भी जांच की जा रही है।
बॉक्स
दुकान से नकदी चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। चोरी की राशि बरामद की जा चुकी है। आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य मामलों में संलिप्त होने के संबंध में भी जांच की जा रही है।
–दिलबाग सिंह, प्रभारी, शहर थाना नरवाना।