{"_id":"615364178ebc3e0a0c3baef4","slug":"accused-arrested-for-stealing-30-thousand-rupees-from-girl-on-phone-jind-news-rtk6254257175","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पे से युवती को 30 हजार रुपये की चपत लगाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पे से युवती को 30 हजार रुपये की चपत लगाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की एक कालोनी की युवती के फोन पर कॉल कर उसको बातों में उलझाकर 30 हजार रुपये की चपत फोन पे के माध्यम से लगाने के आरोपी नूंह जिले के पुन्हाना निवासी इरशाद को साइबर अपराध शाखा के इंचार्ज डॉ. सुनील कुमार ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में शहर की रामकॉलोनी निवासी शालू ने बताया कि 11 मई को उसके पास अज्ञात व्यक्ति की फोन कॉल आई और उसने अपने आपको जानकार बताकर बातों में उलझा लिया और उसके खाते में 20 हजार रुपये डालने की बात कही और उसके फोन पे पर एक लिंक भेजा जिसको उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसके खाते से 30 हजार रुपये की राशि निकाल ली। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने साइबर ठगी को रोकने के लिए साइबर सैल का गठन कर डॉ. सुनील कुमार को इंचार्ज नियुक्त किया था। सैल के गठन के बाद अब धोखाधड़ी के इन मामलों से पर्दा उठने लगा है। इस मामले में साइबर अपराध शाखा ने नूंह जिले के पुन्हाना निवासी इरशाद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान अन्य वारदातों के बारे में आरोपी से पूछताछ की जाएगी।