{"_id":"68ceee73507bec57850f6f31","slug":"ac-bus-from-jind-to-jaipur-deployed-on-chandigarh-route-jind-news-c-199-1-jnd1002-141240-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद से जयपुर जाने वाली एसी बस को चंडीगढ़ रूट पर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद से जयपुर जाने वाली एसी बस को चंडीगढ़ रूट पर लगाया
विज्ञापन
20जेएनडी05-बस स्टैंड परिसर में बूथ पर खड़ी बस। संवाद
जींद। जींद से जयपुर जाने वाली एसी बस को चंडीगढ़ रूट पर लगाया गया है। अब जींद से चंडीगढ़ के लिए बस सुबह 09:20 बजे रवाना होगी। पहले यह बस 05:20 पर जयपुर के लिए चलाई गई थी लेकिन वहां यात्रियों की संख्या कम होने के चलते फायदा नहीं मिल रहा था। ऐसे में इस बस को अब चंडीगढ़ रूट पर चलाया गया है।
जींद डिपो में इस समय दस एसी बस हैं। इसमें से एक बस सफीदों व एक बस नरवाना उपकेंद्र में है। सफीदों वाली बस को दिल्ली तो नरवाना वाली बस को वाया हिसार से चंडीगढ़ चलाया जा रहा है। जींद से चंडीगढ़ रूट पर पांच एसी बस चलती हैं।
ऐसे में पहली बस सुबह 06:40 पर चलती है जो वाया 152 डी के रास्ते होकर जाती है। इसके अलावा दूसरी एसी बस सुबह 09:20, तीसरी बस सुबह 10:50, चौथी बस दोपहर 12 बजे और पांचवीं बस दोपहर 02:20 मिनट पर चलती है।
विज्ञापन
इसके अलावा गुरुग्राम रूट पर सुबह 07:50 पर, दूसरी बस 11:20 और तीसरी बस दोपहर 12:40 पर गुरुग्राम के लिए रवाना होती है। एसी बस में जींद से चंडीगढ़ का किराया 340 रुपये, जींद से गुरुग्राम का किराया 251 रुपये लगता है। जींद डिपो में लगभग 170 साधारण बसें हैं। पहले डिपो में एसी बस नहीं थी।
यात्रियों द्वारा लंबे रूटों पर एसी बसों की डिमांड की जा रही थी। जींद से चंडीगढ़, दिल्ली, गुरुग्राम के अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, पांवटा साहिब, सालासर, बालाजी, अमृतसर और लुधियाना जैसे लंबे रूटों पर भी साधारण बसें ही जा रही हैं। इन रूटों पर यात्रियों के लिए गर्मी के मौसम में एसी बस की जरूरत महसूस की जा रही थी। जींद डिपो प्रबंधन ने भी एसी बसों की डिमांड मुख्यालय भेजी हुई थी।
वर्जन
जींद डिपो में पिछले दिनों 10 एसी बस आई थी। इसमें से एक बस को जयपुर रूट पर चलाया गया था लेकिन इस रूट पर यात्रियों की संख्या कम होने के चलते और यात्रियों की मांग पर इस बस को चंडीगढ़ रूट पर चलाया गया है। ऐसे में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी। -जसमेर खटकड़, डीआई बस स्टैंड जींद