फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   AAP Rajya Sabha member noticed waterlogging in Julana area

आप राज्यसभा सदस्य ने जुलाना क्षेत्र में देखा जलभराव

Tue, 12 Oct 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
AAP Rajya Sabha member noticed waterlogging in Julana area
शादीपुर गांव में खेतों का मुआयना करते राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता व अन्य। संवाद - फोटो : Jind
जुलाना। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने जुलाना के जलभराव क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने सरकार से 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने पोली, हथवाला, शादीपुर, किलाजफरगढ़, अकालगढ़, बुढ़ाखेड़ा और गतौली समेत दर्जनों गांवों में खेतों में हुए जलभराव का मुआयना किया।
विज्ञापन

सुशील गुप्ता ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की कोई परवाह नहीं कर रही है। जुलाना क्षेत्र में हजारों एकड़ फसल जलभराव से खराब हो चुकी है, लेकिन अभी तक सरकार और प्रशासन ने गिरदावरी करवाना भी उचित नहीं समझा। एक ओर तो किसानों की फसल खराब हो चुकी है तो दूसरी ओर आने वाली फसल की बिजाई भी नहीं हो पाएगी। किसान को दोहरी मार पड़ रही है। आम आदमी पार्टी की मांग है कि जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था हो और इसका स्थायी समाधान किया जाए। इसके अलावा किसान को खराब हुई फसल का 50 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए। इस मौके पर उनके साथ जिला प्रधान लाभ सिंह, हलका अध्यक्ष विरेंद्र आर्य, कुलबीर लाठर, धर्मबीर, रामसिंह, लहणा सिंह व राज सिंह मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed