आम आदमी पार्टी की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों का परिचय सम्मेलन शनिवार को शहर के एक निजी होटल में हुआ। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा के प्रभारी व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने शिरकत की। इसमें जिले की सभी विधानसभाओं के पदाधिकारी व कार्यकारिणी के सदस्यों ने शिरकत की।
राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने पार्टी की कार्यप्रणाली व नीतियों के बारे में सभी पदाधिकारियों को बताया और मनोहर सरकार से मांग की कि दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी 200 यूनिट बिजली फ्री देने व पुराने बिजली के बिल को माफ करे। चिकित्सा के क्षेत्र में सुधार करे। भ्रष्टाचार को खत्म करें, सरकारी स्कूलों का नवीनीकरण करके प्राइवेट से बेहतर बनाए।
उन्होंने कहा कि मामूली बरसात ने शहर के हालातों को दिखाने का काम किया है। जींद की सडक़ों पर तीन से चार फुट पानी भर जाता है, शासन व प्रशासन इसकी ओर कोई ध्यान नहीं देता। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाभ सिंह, राजेंद्र गुप्ता, महिला विंग की अध्यक्ष डॉ. रजनीश गोयल मौजूद रहे।