आम आदमी पार्टी की चौथी सूची: जानें किसको क्यों मिला टिकट? एक प्रत्याशी बदला; विनेश के सामने खिलाड़ी को उतारा
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में कुल 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें एक टिकट बदला गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है। चौथी सूची में कुल 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें एक टिकट बदला गया है। इससे पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से पहली सूची में 20 प्रत्याशी, दूसरी में नौ और तीसरी में 11 उम्मीदवारों का एलान किया था। अब पिछले में से एक बदलकर 20 नए नाम घोषित किए हैं। ऐसे में अब तक पार्टी ने 60 नाम घोषित कर दिए हैं।
पार्टी ने जुलाना से विनेश फोगाट के सामने डब्ल्यूडब्ल्यूई की रेसलर कविता दलाल को उतारा है। वहीं आम आदमी पार्टी ने बादली से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। अब हैप्पी लोहचब को टिकट दिया गया है। पहले रणबीर गुलिया को टिकट दिया गया था। गुलिया खाप से अजीत गुलिया नामांकन कर चुके हैं। खाप ने 9 सितंबर को अजीत गुलिया को निर्दलीय प्रत्याशी बनाया था। उसके बाद रणबीर गुलिया ने नाम वापस लेने के लिए पार्टी को कहा, इसके चलते टिकट बदला गया है।
कैथल विधानसभा क्षेत्र से सतबीर गोयत बने आप के उम्मीदवार
नाम- मास्टर सतबीर गोयत
शिक्षा- बीएड, एमएड
आयु-62
व्यवसाय- रिटायर्ड शिक्षक
टिकट मिलने का कारण- आम आदमी पार्टी में पिछले दो साल से कैथल विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय है। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा से नजदीकियां। रिटायर्ड होने से पहले हरियाणा अध्यापक संघ के जिला और राज्य की कार्यकारिणी में पदाधिकारी रहे हैं। इसके साथ ही लगातार पार्टी की गतिविधियों में शामिल रहे और ग्रामीण क्षेत्र और कर्मचारी वर्ग में अच्छी पकड़ होना कारण हैं।
विनेश के सामने कविता दलाल
नाम : कविता दलाल
विधानसभा क्षेत्र : जुलाना
पार्टी का नाम : आम आदमी पार्टी
शिक्षा : स्नातक
आयु : 37 साल
राजनीतिक सफर : कविता दलाल मूल रुप से जुलाना विधानसभा क्षेत्र के मालवी गांव की रहने वाली हैं। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई की रेसलर रह चुकी हैं। उनको हार्ड केडी लेडी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई की ट्रेनिंग खली से ली थी। दो साल पहले कविता दलाल ने खेलों से किनारा कर लिया और आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली। कविता दलाल आम आदमी पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदों पर भी रही हैं।
टिकट मिलने का कारण : कविता दलाल का नाम खेल क्षेत्र में काफी बड़ा है। जुलाना विधानसभा क्षेत्र में वह काफी समय से सक्रिय हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी को जुलाना में मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस की महिला खिलाड़ी से राजनेता बनी विनेश फोगाट का मुकाबला करने के लिए कविता दलाल को यहां मैदान में उतारा गया है।
उम्र : 38
शिक्षा : 12वीं
पार्टी : आम आदमी पार्टी
व्यवसाय : इंपोर्ट एक्सपोर्ट का बिजिनेस
ललित त्यागी आम आदमी पार्टी के लोकसभा ज्वाइंट सेक्रेटरी हैं। पार्टी के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और से नजदीकियां हैं। इसके अलावा तीन साल से यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। पार्टी से जुड़ने के बाद से त्यागी ने हर प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा लिया है। इसके अलावा आप को मजबूत करने के लिए अहम भूमिका भी रही है। आम आदमी पार्टी की तरफ से टिकट मिलने पर वह पहली बार यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।
नाम : निशा देशवाल
विधानसभा क्षेत्र : सफीदों
पार्टी का नाम : आम आदमी पार्टी
आयु : 42
शिक्षा : बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स
राजनीतिक सफर : निशा देशवाल पिछले सात साल से आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई हैं। शुरु से ही इनका आम आदमी पार्टी की तरफ रुझान रहा। फिलहाल निशा देशवाल आम आदमी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष हैं। उनके परिवार राजनीति में नहीं था, लेकिन निशा देशवाल ने अपनी मेहनत के बल पर राजनीति में अपना नाम आगे बढ़ाया।
टिकट मिलने का कारण : निशा देशवाल की शादी गांगोली गांव में हुई है। गांगोली गांव से सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली हैं तथा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी भी इस गांव से हैं। सफीदों विधानसभा क्षेत्र में देशवाल गोत्र के काफी गांव हैं। निशा देशवाल की पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने तथा उनकी मेहनत को देखते हुए उनको सफीदों से टिकट दिया गया है।
सोनीपत विधानसभा क्षेत्र से आप के उम्मीदवार
नाम: देवेंद्र गौतम
विधानसभा क्षेत्र: सोनीपत
पार्टी : आम आदमी पार्टी
उम्र: 37
शिक्षा: बीसीए, लाॅ
व्यवसाय: वकालत
राजनीतिक अनुभव: 20 साल
सोनीपत के गांव रायपुर निवासी देवेंद्र गौतम को आम आदमी पार्टी ने सोनीपत सीट पर चुनाव मैदान में उतारा है। वह वर्ष 2004 से राजनीति में सक्रिय है। वह पहले दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रोहिणी जिला युवा महासचिव, फिर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी में युवा प्रदेश महासचिव पद पर रहे। इसके बाद वह वर्ष 2016 में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला युवा उप प्रधान चुने गए। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2021 में आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। वर्ष 2021 से लेकर 2023 तक आप के जिलाध्यक्ष रहे। वह वर्तमान में वर्ष 2023 से आप के सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष है।
सिरसा से प्रत्याशी
पार्टी - आप
नाम - श्याम सुंदर मेहता
उम्र - 69 साल
शिक्षा - 12 वीं पास
टिकट मिलने का कारण - 30 साल से सक्रिय राजनीति में है। वर्ष 2014 में हरियाणा जनहित कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। दो साल पहले आम आदमी पार्टी से जुड़े थे और मौजूदा समय में आप के जिला सचिव है।
नाम - सुखविंदर सिंह गिल
उम्र - 41 साल
शिक्षा - बीएससी
राजनीतिक सफर - सुखविंदर सिंह गिल ने आम आदमी पार्टी के साथ जुड़कर ही अपनी राजनीतिक शुरुआत की है। वह पार्टी से 12 सालों से जुड़े हुए हैं। वह 2016 से 2020 तक टोहाना हलका के हलका अध्यक्ष रह चुके हैं। जिले में संगठन मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। फिलहाल वह प्रदेश सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
टिकट मिलने का कारण - सुखविंदर सिंह गिल जट सिख बिरादरी से आते हैं। पार्टी के प्रति समर्पित और विश्वास पात्र कार्यकर्ता हैं। इसी आधार पर उनको टिकट थमाई गई है।
नाम- हरपाल सिंह उर्फ हैप्पी लोहचब
पिता का नाम-सतबीर लोहचब
गांव-बुपनिया
शिक्षा- एमए
राजनीतिक सफर- चार साल से पार्टी में सक्रिय। परिवार जोड़ों व बिजली आंदोलन में बादली विस क्षेत्र के 102 गांव में घर-घर अभियान चलाया। सभी गांव में कमेटी का गठन किया।
टिकट का कारण- पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता। लोगों से जुड़ाव।