{"_id":"5f5bc4508ebc3e439f38c8db","slug":"a-young-man-was-picked-up-from-the-house-and-taken-away-jind-news-rtk5731468189","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: घर से युवती को उठाकर ले गए तीन युवक, फिर स्कूल में एक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: घर से युवती को उठाकर ले गए तीन युवक, फिर स्कूल में एक ने किया दुष्कर्म
Sat, 12 Sep 2020 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 12:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जींद जिले में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां सदर थाना क्षेत्र के तहत एक गांव की रहने वाली युवती का सात सितंबर की रात डेढ़ बजे तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। युवक उसे गांव के ही राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ले गए। जहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर भाग निकली और परिजनों को आपबीती बताई। महिला थाना पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर एक युवक, उसकी मां, भाई, पिता को नामजद करते हुए दो अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पिछले एक वर्ष से उसके गांव का रहने वाला अमित, उसकी मां सुनीता, भाई राकेश और पिता सुभाष व दो अन्य युवक उसकी 18 वर्षीय बेटी का पीछा कर रहे हैं। कई बार उनकी बेटी ने घर आकर यह बात बताई भी। सात सितंबर की रात रात डेढ़ बजे अमित ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उसकी बेटी का अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी उसे गांव के ही राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला ले गए, जहां पर अमित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी ने विरोध किया तो अन्य युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से बेटी उनके चंगुल से निकलकर भागने में कामयाब रही। घर आकर उसने वारदात की जानकारी दी। जांच अधिकारी एसआई शीला रानी ने कहा कि चार लोगों को नामजद करने के अलावा दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।